केंद्रीय पुस्तकालय भोपाल की क्षेत्रीय ग्रंथपाल की कविता ‘मेहनत का फल’ ने दिया संघर्ष और सफलता का प्रेरक संदेश
*मेघा तिवारी की रिपोर्ट* भोपाल(मध्य प्रदेश)। जादुई कलम स्याही कवि प्रतियोगिता में भोपाल की साहित्यकार एवं मौलाना आज़ाद सेंट्रल लाइब्रेरी की क्षेत्रीय ग्रंथपाल रत्ना वाधवानी ने “मेहनत का फल” विषय पर अपनी प्रेरणादायक कविता प्रस्तुत कर परिश्रम, संघर्ष और आत्मविश्वास का सशक्त संदेश दिया।अपनी रचना में उन्होंने बताया कि असफलता अंत नहीं, बल्कि सफलता की ओर बढ़ने की नई चुनौती है। जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो, तब तक निरंतर प्रयास, धैर्य और लगन बनाए रखना ही सफलता की कुंजी है। कविता में उन्होंने कठिनाइयों से न घबराने, पूरे मन से मेहनत करने और सकारात्मक विश्वास बनाए रखने का आह्वान किया है।कविता में नन्ही चींटी के उदाहरण के माध्यम से उन्होंने यह संदेश दिया कि निरंतर परिश्रम करने वाला व्यक्ति एक न एक दिन अपनी मंजिल अवश्य प्राप्त करता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना पसीना बहाए सफलता नहीं मिलती और कठिन परिश्रम करने वालों की कभी वास्तविक हार नहीं होती। यह प्रेरक रचना प्रतियोगिता के विषय के अनुरूप मेहनत, संघर्ष और सफलता के महत्व को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करती है तथा पाठकों को अपने लक्ष्य के प्रति निरंतर प्रयासरत रहने की प्रेरणा देती है।

