गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने हेतु आयोजित हस्ताक्षर अभियान सफलतापूर्वक संपन्न

गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने हेतु आयोजित हस्ताक्षर अभियान सफलतापूर्वक संपन्न
रायपुर, 29 मई 2026 – आज नूरानी चौक, राजातालाब, रायपुर में गाय को राष्ट्रीय पशु का दर्जा देने की माँग को लेकर हस्ताक्षर अभियान का सफल आयोजन किया गया।
इस अभियान का नेतृत्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष, रायपुर उत्तर विधानसभा नवाज़ ख़ान ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, युवाओं और विभिन्न समुदायों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और हस्ताक्षर कर अपना समर्थन दर्ज कराया।
नवाज़ ख़ान ने कहा, “गाय भारतीय संस्कृति, आस्था और करुणा का प्रतीक है। करोड़ों देशवासियों की भावनाएं गाय से जुड़ी हैं। गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करना सामाजिक सौहार्द, भाईचारे और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम होगा। इससे गौवंश का संरक्षण और संवर्धन भी सुनिश्चित होगा।”
उन्होंने आगे कहा कि हम मुस्लिम समाज की ओर से पूरे राष्ट्र को यह संदेश देना चाहते हैं कि इस माँग में हम भी समान रूप से सहभागी हैं। हमारा उद्देश्य केवल कानून से नहीं, बल्कि आपसी सम्मान और सामाजिक संवेदनशीलता से स्थायी समाधान निकालना है।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने एक स्वर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी से विनम्र आग्रह किया कि गाय को अविलंब राष्ट्रीय पशु का दर्जा प्रदान किया जाए। हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से एकत्रित जनसमर्थन को शीघ्र ही सरकार तक पहुँचाया जाएगा।
नवाज़ ख़ान युवा कांग्रेस अध्यक्ष, रायपुर उत्तर विधानसभा छत्तीसगढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *