जगदलपुर। शहर के नगर निवेश विभाग में घूस लेने के मामले में अधिकारी व क्लर्क को एसीबी की टीम ने गिरफ्तार किया है। ले-आउट पास कराने के नाम पर इन्होने 1 लाख की रिश्वत मांगी थी। कोंडागांव के रहने वाले लेखराम देवांगन से 4.5 एकड़ जमीन के ले आउट पास करने के नाम पर रिश्वत में एक लाख की मांग की थी। लेखराम उस जमीन पर आवासीय कॉलोनी बनाना चाह रहा था। जिसके ले आउट के नवीनीकरण का आवेदन उसने किया था। जगदलपुर के उप संचालक नगर निवेश के प्रभारी उप संचालक देवेश कुमार बघेल और सहायक अब्दुल रउफ खान ने इसके एवज में 2 लाख रुपये की मांग की थी। जिसके बाद 1 लाख में मामला तय हुआ था। लेखराम ने इसकी शिकायत एसीबी से कर दी। एडीजी के निर्देश पर एसीबी की टीम ने रणनीति बनाई और दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया, गिरफ्तारी के बाद उनसे पूछताछ की जा रही है।
ले-आउट पास करने की पैसे की मांग , एसीबी ने किया गिरफ्तार

