मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आम आदमी पार्टी यूथ विंग का विरोध

मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आम आदमी पार्टी यूथ विंग का विरोध

रायपुर/छत्तीसगढ़देश में लगातार बढ़ती महंगाई और पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुई बढ़ोतरी ने आम जनता की कमर तोड़ दी है। केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा पेट्रोल में ₹3.14 प्रति लीटर एवं डीजल में ₹3.11 प्रति लीटर की वृद्धि कर आम नागरिकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल दिया गया है। पहले से ही रसोई गैस, खाद्य सामग्री और दैनिक उपयोग की वस्तुओं के बढ़ते दामों से जनता परेशान है, ऊपर से ईंधन मूल्य वृद्धि ने आम लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।आम आदमी पार्टी यूथ विंग रायपुर के जिलाध्यक्ष विकास दास ने कहा कि भाजपा सरकार जनता की समस्याओं को नजरअंदाज कर लगातार महंगाई बढ़ाने का काम कर रही है। पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने से परिवहन खर्च बढ़ेगा, जिसका सीधा असर आम जनता की जेब पर पड़ेगा। मध्यम वर्ग, मजदूर, किसान, छात्र और छोटे व्यापारी सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं।उन्होंने कहा कि चुनाव के समय जनता से बड़े-बड़े वादे करने वाली केंद्र सरकार आज महंगाई रोकने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। देश की जनता अब जवाब मांग रही है कि आखिर कब तक आम नागरिक महंगाई की मार झेलत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *