*आप के प्रदेश प्रभारी मुकेश अहलावत के पांच दिवसीय दौरे से संगठन में उत्साह*


*आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़*
*आप के प्रदेश प्रभारी मुकेश अहलावत के पांच दिवसीय दौरे से संगठन में उत्साह*
*प्रदेश में आगामी चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करेंगे, आप के प्रदेश प्रभारी मुकेश अहलावत*
रायपुर, 14 मई 2026। आम आदमी पार्टी के नव नियुक्त प्रदेश प्रभारी मुकेश अहलावत पांच दिवसीय प्रवास पर कल छत्तीसगढ़ पहुंच रहे हैं। उनके दौरे को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। इस दौरान वे प्रदेश के चार नगर पंचायत चुनाव क्षेत्रों का दौरा कर संगठन की गतिविधियों की समीक्षा करेंगे तथा स्थानीय पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। इसी क्रम में 15 मई को शाम 4 बजे नगर पंचायत घुमका में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में संगठन विस्तार, चुनावी रणनीति तथा आगामी नगर पंचायत चुनाव को लेकर व्यापक चर्चा की जाएगी।
पार्टी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष उत्तम जायसवाल दो दिन पूर्व ही राजनांदगांव पहुंच चुके हैं और लगातार तैयारियों का जायजा ले रहे हैं। उन्होंने लोकसभा, जिला एवं ब्लॉक स्तर के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर घुमका नगर पंचायत चुनाव के लिए संभावित प्रत्याशियों के चयन प्रक्रिया को अंतिम रूप देने की दिशा में महत्वपूर्ण चर्चा की है। पार्टी के सभी पदाधिकारियों से चर्चा कर उन्होंने कहा है कि हम घुमका नगर पंचायत को लेकर एक बेहतर विकल्प भाजपा कांग्रेस के अलावा देंगे इसे अब घुमका की जनता को तय करना है को वो परम्परागत राजनीति को नकार कर काम की राजनीति को विकल्प बनायेगे हम मजबूती से इस नगर पंचायत में चुनाव लड़ कर जीत दर्ज करेंगे व क्षेत्र की जनता के लिए बेहतर कार्य करेंगे।
पार्टी नेताओं का कहना है कि नगर पंचायत चुनाव को लेकर संगठन पूरी मजबूती के साथ मैदान में उतरने की तैयारी कर रहा है और प्रदेश प्रभारी के इस दौरे से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा। प्रदेश प्रभारी द्वारा आने वालेपांच दिनों में होने वाली बैठक को आगामी चुनावों के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
*मिहिर कुर्मी**प्रदेश मीडिया प्रभारी* *आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़**8461830001*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *