नारी शक्ति के सम्मान, उनके योगदान और उनकी नेतृत्व क्षमता पर अटूट विश्वास का प्रतीक – सुखबीर सिंघोत्रा



नारी शक्ति वंदन अधिनियम : सशक्त भारत की मजबूत नींव साबित होगा – छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज
नारी शक्ति के सम्मान, उनके योगदान और उनकी नेतृत्व क्षमता पर अटूट विश्वास का प्रतीक – सुखबीर सिंघोत्रा

रायपुर : माननीय प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में पारित ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ देश में महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। इस अधिनियम के माध्यम से महिलाओं को लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में 33% आरक्षण का अधिकार प्रदान किया गया है, जो न केवल उनके संवैधानिक अधिकारों को मजबूती देता है, बल्कि राजनीतिक नेतृत्व में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करता है।यह अधिनियम मात्र एक कानूनी प्रावधान नहीं, बल्कि देश की नारी शक्ति के सम्मान, उनके योगदान और उनकी नेतृत्व क्षमता पर अटूट विश्वास का प्रतीक है। इससे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था और अधिक समावेशी एवं सशक्त बनेगी।
छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज ने इस ऐतिहासिक पहल का पूर्ण समर्थन किया है। समाज के प्रदेश अध्यक्ष सुखबीर सिंह सिंघोत्रा ने कहा कि यह अधिनियम देश में एक बड़े सकारात्मक परिवर्तन का प्रतीक है और महिलाओं को आगे बढ़ाने की एक सशक्त एवं दूरदर्शी सोच को दर्शाता है।


छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज के प्रदेश अध्यक्ष सुखबीर सिंह सिंघोत्रा, हरकिशन सिंह राजपूत, नरेंद्र सिंह हरगोत्रा, स्वर्ण सिंह चावला, कुलवंत सिंह खालसा, मनजीत सिंह भाटिया, स्वर्णपाल सिंह चावला, जागीर सिंह बावा, देवेंद्र सिंह चावला, रणजीत सिंह खनूजा, अमृत सिंह सूर, जसप्रीत सिंह चावला, इंदर पाल सिंह गांधी, गुरमीत सिंह छाबड़ा एवं मानवेंद्र सिंह डडियाला ने कहा कि समाज में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने से राष्ट्र की प्रगति और विकास को नई गति मिलेगी तथा यह कदम आने वाले समय में भारत को और अधिक सशक्त बनाएगा।
सुखबीर सिंह सिंघोत्रा प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज9301094242

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *