*रायपुर में RTO के बाबू शोभा राम देवांगन (क्लर्क) को 14 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए ACB की टीम रंगे हाथों गिरफ्तार किया*

*रायपुर में RTO के बाबू (क्लर्क) को 14 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए ACB की टीम रंगे हाथों गिरफ्तार किया*


छत्तीसगढ़ में ACB की टीम ने रायपुर में RTO के बाबू (क्लर्क) को 14 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। क्लर्क ने फाइनेंस गाड़ी का नाम ट्रांसफर कराने के नाम पर 15 हजार रुपए रिश्वत मांगा था। पीड़ित ने इसकी शिकायत ACB रायपुर से की थी। ACB की टीम ने शुक्रवार को RTO दफ्तर में क्लर्क को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया।
जानकारी के अनुसार, आरोपी शोभा राम देवांगन रायपुर RTO कार्यालय में डाटा एंट्री ऑपरेटर है। वह फाइनेंस कंपनी की गाड़ी का नाम ट्रांसफर कराने के लिए शिकायतकर्ता से पैसे की मांग कर रहा था। बताया जा रहा है कि उसने इस काम के एवेज मे 15 हजार रुपए रिश्वत मांगी थी।
शिकायतकर्ता ने इसकी शिकायत रायपुर ACB से की। शिकायत मिलने के बाद ACB की टीम ने मामले की जांच की और आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। प्लानिंग के तहत जब आरोपी शिकायतकर्ता से 14 हजार रुपए रिश्वत ले रहा था, उसी दौरान टीम ने उसे मौके पर ही रंगे हाथों दबोच लिया।फिलहाल, ACB की टीम रिश्वतखोर बाबू को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ कर रही है और

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *