कांकेर आमापारा वार्ड के सामने कोठारी पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे नाली निर्माण में अनियमितता का मामला
स्थानीय लोगों का आरोप, गुणवत्ताहीन निर्माण से खतरे का मंडराना खतरा
नाली का प्लेट भी टूटने लगा, छोटे वाहन चालक हैं परेशान
पूर्व पार्षद सतीश दीपक ने निर्माण की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
आमापारा वार्डवासियों की सुरक्षा के लिए प्रशासन से कार्रवाई की अपील
कांकेर।
कांकेर आमापारा वार्ड के सामने का क्षेत्र बना समस्या का केंद्र, निर्माण कार्य की गंभीर अनियमितता उजागर
कुछ महीनों पहले नगर पालिका की ओर से आमापारा वार्ड के सामने कोठारी पेट्रोल पंप के पास सड़क के किनारे नाली का निर्माण कार्य किया गया था। लेकिन अभी तक किए गए इस निर्माण में भारी अनियमितताएं और गुणवत्ता की समस्या सामने आने लगी हैं। स्थानीय रहवासियों और आने-जाने वाले यात्रियों में इस निर्माण को लेकर चिंता का माहौल व्याप्त हो गया है। पूर्व पार्षद एवं आमापारा वार्ड के सभापति सतीश दीपक ने इस मामले में कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने आरोप लगाया कि नाली में डाले गए प्लेट भी जल्द ही टूटने और भासकने लगे हैं। इससे छोटी-मोटी गाड़ियां, साइकिल चलाने वाले लोग और राहगीर खतरे का सामना कर रहे हैं।
गुणवत्ता की अनदेखी, निर्माण में घटिया मटेरियल का प्रयोग होने का संदेह
सतीश दीपक ने आगे कहा कि यदि निर्माण के दौरान सही मटेरियल जैसे सीमेंट, रेत, गिट्टी का इस्तेमाल किया गया होता और पानी व अन्य सामग्री का सही मात्रा में उपयोग किया गया होता, तो यह नाली मजबूत और टिकाऊ बनती। मगर यहाँ तो घटिया मटेरियल का प्रयोग हुआ है, और बिना सही तरीके से सामान डाला गया है। परिणामस्वरूप, नाली का प्लेट भी जल्दी ही टूटने और दबने लगी है। इससे सड़क पर चलने वालों को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
खराब गुणवत्ता के कारण बढ़ रहे खतरे, विशेष रूप से बरसात में स्थिति और भी विकट
उनका कहना है कि नाली का पिलेट अभी से दब रहा है, जिससे छोटे वाहन और साइकिल चलाने वालों के लिए हादसे का खतरा बढ़ गया है। विशेषकर बरसात के मौसम में जलभराव और गड्ढे और भी खतरनाक हो सकते हैं। इस तरह की घटिया निर्माण कार्य से न केवल सड़क की स्थिति खराब हो रही है, बल्कि जनता की सुरक्षा भी खतरे में पड़ गई है।
स्थानीय जनता का आक्रोश और प्रशासन से सुधार की मांग
स्थानीय रहवासियों का कहना है कि इस तरह की घटिया निर्माण के चलते सड़क की स्थिति बदतर हो रही है और लोगों का जीवन खतरे में पड़ रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन से आग्रह किया है कि इस मामले की तुरंत जांच करवाई जाए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही, निर्माण कार्य को सही तरीके से कराकर सुरक्षित और मजबूत बनाने की मांग की है।
निर्दोष जनता की सुरक्षा के लिए जरूरी है तत्काल कदम, पूर्व पार्षद ने जताई चिंता
इस पूरे मामले में पूर्व पार्षद एवं वार्ड के सभापति सतीश दीपक ने अपनी नाराजगी जताई है और चेतावनी दी है कि यदि समय रहते इस तरह के निर्माण की गुणवत्ताओं पर ध्यान नहीं दिया गया, तो आने वाले दिनों में और भी बड़ी समस्याएं खड़ी हो सकती हैं। उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया है कि इस तरह के कार्यों की गुणवत्ता की जांच कराई जाए और सुधारात्मक कदम तुरंत उठाए जाएं, ताकि वार्ड वासियों और राहगीरों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

