*सद्दू में हनुमान जन्मोत्सव पर विराट हिंदू परिवार का 3 दिवसीय भव्य आयोजन*

*सद्दू में हनुमान जन्मोत्सव पर विराट हिंदू परिवार का 3 दिवसीय भव्य आयोजन*


रायपुर में हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर विराट हिंदू परिवार द्वारा आयोजित 3 दिवसीय भव्य कार्यक्रम अत्यंत श्रद्धा, उत्साह एवं भक्ति भाव के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।समिति के अध्यक्ष संकल्प राजकमल ने बताया कि इस आयोजन ने शहर में धार्मिक जागरूकता एवं सामाजिक एकता का संदेश दिया। कार्यक्रम की मुख्य झलकियां:🔸 02 अप्रैल 2026 – महाआरती एवं भंडारा🔸 03 अप्रैल 2026 – अखंड रामायण पाठ एवं भजन-कीर्तन🔸 04 अप्रैल 2026 – भव्य शोभायात्राइस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में क्रिन सिंह देव, प्रकाश बजाज एवं मोतीलाल साहू की गरिमामयी उपस्थिति रही।कार्यक्रम के दौरान राधा रानी धूमाल ग्रुप, रायपुर की प्रस्तुतियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं।इस संपूर्ण आयोजन की व्यवस्थाओं को समिति के उपाध्यक्ष आशीष गुर्जर द्वारा उत्कृष्ट रूप से संभाला गया, जिनके नेतृत्व में कार्यक्रम सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।यह आयोजन हनुमान मंदिर, सेक्टर-3, सड्डू में संपन्न हुआ।समिति ने सभी सहयोगकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को और अधिक भव्य रूप में आयोजित करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *