रायपुर। बुधवार को 11 आईएएस अफसरों के विभागों में फेरबदल किया गया है। शम्मी आबिदी आयुक्त छग गृह निर्माण मंडल को अस्थायी रुप से आगामी आदेश पर्यन्त प्रबंध संचालक छग राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित के पद पर पदस्थ किया गया है। संयुक्त सचिव ऊर्जा विभाग तथा अतिरिक्त प्रभार प्रबंध संचालक मोहम्मद कैंसर अब्दुलहक को केवल प्रबंध संचालक राज्य सहकारी विपणन संघ रायपुर के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगे। शेष प्रभार यथावत रहेगा।
हिमशिखर गुप्ता आयुक्त उच्च शिक्षा तथा अतिरिक्त प्रभार मिशन संचालक राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान को अस्थायी रुप से आगामी आदेश तक संचालक प्रशासन अकादमी के पद पर पदस्थ होंगे। भीम सिंह प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल को अस्थायी रुप से आगामी आदेश तक आयुक्त छग गृह निर्माण मंडल के पद पर पदस्थ किया गया है। महादेव कावरे संचालक कोष, लेखा एवं पेंशन को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ अस्थायी रुप से आगामी आदेश तक संयुक्त सचिव खनिज साधन विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। शारदा वर्मा संयुक्त सचिव वित्त विभाग तथा अतिरिक्त प्रभार संचालक बजट को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ अस्थायी रुप से आगामी आदेश तक आयुक्त उच्च शिक्षा तथा मिशन संचालक राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया। विपिन मांझी संचालक ग्रामोद्योग तथा अतिरिक्त प्रभार प्रबंध संचालक, हस्तशिल्प विकास बोर्ड, प्रबंध संचालक छग अंत्यावसायी, वित्त एवं विकास निगम, वक्फ सर्वे आयुक्त को संयुक्त सचिव आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक विकास निगम के पद पर पदस्थ करते हुए प्रबंध संचालक, छग अंत्यावसायी वित्त एवं विकास निगम एवं वक्फ सर्वे आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
भोसकर विलास संदिपान उप सचिव वन विभाग को उनके वर्तमान विभाग के साथ अस्थायी रुप से उप सचिव आवास एवं पर्यावरण विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इफ्फत आरा उपसचिव खनिज साधन विभाग को अस्थायी रुप से प्रबंध संचालक छग पर्यटन मंडल के पद पर पदस्थ किया गया। सुधाकर खलखो सदस्य सचिव खाद्य आयोग तथा अतिरिक्त प्रभार प्रबंध संचालक, छग माटीकला बोर्ड को अस्थायी रुप से संचालक ग्रामोद्योग के पद पर पदस्थ करते हुए प्रबंध संचालक छग हस्तशिल्प विकास बोर्ड एवं प्रबंध संचालक, छग माटीकला बोर्ड का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। राजेंद्र कुमार कटारा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जशपुर को अस्थायी रुप से अपर कलेक्टर रायगढ़ बनाया गया है वहीं अमृत विकास तोपनो मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत नारायणपुर को अस्थायी रुप से महाप्रबंधक छग राज्य नागरिक आपूर्ति निगम रायपुर के पद पर पदस्थ किया गया है।
शम्मी आबिदी मार्कफेड की एमडी, कांवरे को खनिज विभाग का अस्थायी प्रभार

