नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष नेताजी कन्हैयालाल बाजारी ब्लॉक के अध्यक्ष किशन लाल बाजारी के नेतृत्व मे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गुढ़ियारी की प्रथम बैठक रखी गई
शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर नेताजी कन्हैयालाल बाजारी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक रखी गई
बैठक मे शहर अध्यक्ष श्री कुमार मेनन,पूर्व विधायक विकास उपाध्याय, प्रदेश महामंत्री सुबोध हरितवाल हुए उपस्थित-किशन लाल बाजारी
रायपुर /28/02/2026 आज नेताजी कन्हैयालाल बाजारी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की प्रथम बैठक गुढ़ियारी परशुराम भवन मे रखी गई। नेताजी कन्हैयालाल बाजारी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष किशन लाल बाजारी ने बताया की शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक रखी गई बैठक मे पश्चिम के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय, प्रदेश महामंत्री सुबोध हरितवाल, शहर अध्यक्ष श्री कुमार शंकर मेनन विशेष रूप से उपस्थित हुए। बैठक मे विकास उपाध्याय ने उद्बोधन देते हुए कहा की जमीनी स्तर पर काम करते हुए संगठन को मजबूत बनाना हम सबका काम है घर-घर जाकर बीजेपी की नाकामयाबी को हमें बताना है और एकजुट होकर काम करना है। प्रदेश महामंत्री सुबोध हरितवाल ने अपने उद्बोधन मे कहा की हम जमीनी स्तर पर कैसे काम करें बूथ को किस तरह मजबूत करें बूथ मजबूत होगा तो कांग्रेस अपनी हर बात आसानी से जनता तक पंहुचा सकेगी। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री कुमार शंकर मेनन ने बताया की बीजेपी के कुशासन से आम जनता को निजात दिलाने के लिए निरंतर संघर्ष करने एवं कांग्रेस पार्टी के संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करते हुए हर वार्ड मे संगठन की इकाई करने का निर्देश दिया। कार्यक्रम मे और भी वरिष्ठजनों ने अपनी बात रखी, कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक अध्यक्ष किशन लाल बाजारी ने किया आज के इस बैठक मे कांग्रेस के मण्डल अध्यक्ष नंदन झा, कुंदन सिन्हा, मो. रशीद, अमित काचलवार, अभिषेक ठाकुर,वरिष्ठ सदस्य सुनील बाजारी,शिव सिंह ठाकुर,चन्द्रिका साहू, प्रकाश माहेश्वरी,सोमेन चटर्जी, प्रदेश प्रवक्ता वंदना राजपूत, दाऊलाल साहू,सुन्दर जोगी, अन्नू साहू, आकाश दीवान, दिपेन्द्र ठाकुर,रमाकांत शर्मा, मोहन सेन काजल किरण साहू, मनीषा शर्मा, रानी वर्मा,भारत यादव, अशोक शर्मा, विजय देवांगन, सुनील साहू एवं समस्त सदस्य उपस्थित हुए।

