*पंचायत रॉक सीपत में चल रहे गहरी करण तालाब में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर हैं, डॉ.सुनील किरण*



*पंचायत रॉक सीपत में चल रहे गहरी करण तालाब में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर हैं, डॉ.सुनील किरण*
बिलासपुर: अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन छत्तीसगढ़ के राज्य अध्यक्ष डॉ. सुनील किरण ने पंचायत रॉक सीपत में चल रहे गहरी करण तालाब में हुए भ्रष्टाचार को प्रदेश स्तरीय जांच कराने हेतु माननीय मंत्री लखन लाल देवांगन जी दिया गया ज्ञापन।
डॉ. सुनील किरण ने विनम्र निवेदन किया है कि पंचायत रॉक सीपत में चल रहे गहरी करण तालाब में रोजगार सहायक और सरपंच के मिली भगत से रोजगार गारंटी योजना में भ्रष्टाचारी उजागर हुआ है जिसमे शिकायत करता भगत सिंह राठौर ने कलेक्टर और जनपद को पत्र के माध्यम से भ्रष्टाचार के खिलाफ शिकायत किया था।
जिसमें आज तक किसी प्रकार का भी सकारात्मक जांच नहीं हुआ है शिकायतकर्ता भगत सिंह राठौड़ का कहना है कि जांच के लिए दो अधिकारी आए थे जिसने भी गोल मटोल कर लीपा पोती किया है और एक नहीं कई खामियां ही खामियां हैं रोजगार रोजगार गारंटी काम में फर्जी हाजीर चढ़ाया जा रहा है इस मामले को लेकर के भगत सिंह राठौर ने छत्तीसगढ़ अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन से मदद मांगी है जिसमें राज्य अध्यक्ष डॉ.सुनील किरण ने कलेक्टर के माध्यम से माननीय मंत्री लखन लाल देवांगन जी वाणिज्य उद्योग एवं श्रम मंत्री को शिकायत किया और मांग किया है कि तत्काल इसमें प्रदेश स्तरीय जांच समिति गठन कर इसका जांच किया जाए एवं जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्यवाही किया जाए।
साथ ही साथ संगठन ने यह भी मांग किया है कि जिम्मेदार विभाग के अधिकारी कर्मचारी पर सख्त से सख्त कार्यवाही करे आम जनता की खून पसीने की कमाई को बर्बाद न कर सके। रोजगार गारंटी योजना का हर हाथ को काम देता है लेकिन यहां पर तो रोजगार सहायक के द्वारा कुछ अलग ही खेल चल रहा हैं चल क्या इस मामले में पंचायत सचिव को पता ही नहीं है कि काम के नाम पर क्या-क्या हो रहा ऐसे में इस मामले को तत्काल संज्ञान में लेकर के कार्यवाही जिम्मेदार लोगों पर कार्यवाही करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *