एआई समिट के दौरान शांतिपूर्ण विरोध दर्ज कराने पर यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी लोकतांत्रिक अधिकारों पर सीधा प्रहार है।जिस प्रकार अंग्रेजों के शासन में आवाज़ उठाने वालों को मुकदमों में फँसाकर जेल भेजा जाता था, उसी प्रकार आज असहमति की आवाज़ों को दबाने का प्रयास किया जा रहा है।लोकतंत्र में शांतिपूर्ण विरोध प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है, जो हमें कंस्टीटूशन ऑफ़ इंडिया प्रदान करता है।हम स्पष्ट करना चाहते हैं कि यह लड़ाई किसी व्यक्ति के खिलाफ नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए है।युवा कांग्रेस इस गिरफ्तारी की कड़ी निंदा करती है और चेतावनी देती है कि यदि लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन जारी रहा, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
फहीम शेखप्रदेश सचिवछत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस

