*लाल ईंट भट्टों पर रोक और कानूनी कार्रवाई की मांग को लेकर नवनीत नंदे के नेतृत्व में जिला खनिज विभाग को सौंपा गया ज्ञापन*
रायपुर में, नवनीत नंदे (जिला अध्यक्ष) के नेतृत्व में, लाल ईंट निर्माण हेतु संचालित भट्टों पर तत्काल रोक लगाने एवं दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की मांग को लेकर जिला कलेक्टर कार्यालय में जिला खनिज विभाग को ज्ञापन सौंपा गया।ज्ञापन में यह मांग की गई कि क्षेत्र में संचालित भट्टों द्वारा पर्यावरण एवं वैधानिक नियमों की संभावित अनदेखी को ध्यान में रखते हुए लाल ईंट निर्माण कार्य पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए तथा पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जाए।इस अवसर पर मुख्य रूप सेशिव कुमार शर्मा,नरेंद्र सिंह ठाकुर,विकास दास मानिकपुरी,तथा सनोज दास उपस्थित रहे।ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन से अपेक्षा की गई कि जनस्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण एवं कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए शीघ्र प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

