रायपुर। आम आदमी पार्टी यूथ विंग रायपुर जिला अध्यक्ष ने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा होली के दिन शराब भट्टी (शराब दुकान) संचालन के निर्णय पर कड़ा विरोध किया


रायपुर। आम आदमी पार्टी यूथ विंग रायपुर जिला अध्यक्ष ने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा होली के दिन शराब भट्टी (शराब दुकान) संचालन के निर्णय पर कड़ा विरोध दर्ज करते हुए इसे समाज के लिए गंभीर चुनौती बताया है। उन्होंने कहा कि होली आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का पर्व है, लेकिन इस दिन शराब की दुकानों को खुला रखने से सामाजिक वातावरण बिगड़ने की आशंका बढ़ जाती है।आम आदमी पार्टी यूथ विंग रायपुर जिला अध्यक्ष ने कहा कि हर वर्ष होली के अवसर पर शराब के कारण मारपीट, झगड़े, दुश्मनी और अन्य आपराधिक घटनाएँ बढ़ जाती हैं, जिससे आम नागरिकों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में सरकार को जनहित को प्राथमिकता देते हुए त्योहार के समय शराब भट्टियों को बंद रखने का निर्णय लेना चाहिए।उन्होंने सवाल उठाया कि जब प्रदेश में स्वयं छत्तीसगढ़ की सरकार है, तब भी प्रदेश की सांस्कृतिक और सामाजिक भावनाओं की अनदेखी करते हुए होली जैसे संवेदनशील पर्व पर शराब भट्टियाँ खोलने की अनुमति कैसे दी जा रही है।रायपुर यूथ विंग ने सरकार से मांग की है कि होली के दिन प्रदेशभर में शराब दुकानों को बंद रखने का आदेश जारी किया जाए, ताकि त्योहार शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *