उन्‍नाव गैंगरेप केस: ट्रक ड्राइवर और क्लीनर का ️आज होगा नार्को टेस्ट

उन्‍नाव रेप पीड़ि‍ता के साथ रायबरेली में हुए सड़क हादसे को लेकर सीबीआई टीम रविवार को आरोपी ट्रक ड्राइवर और क्लीनर को उनके घर से लेकर गुजरात के गांधीनगर के लिए रवाना हो चुकी है। जहां दोनों का नार्को टेस्ट किया जाएगा। इसके लिए सीबीआई ने कुछ सवालों की लिस्ट तैयार की है।

इससे पहले सीबीआई कोर्ट में अपील दाखिल करते हुए जांच एजेंसी के डिप्टी एसपी राम सिंह ने बताया कि इन टेस्ट के लिए ट्रक चालक आशीष पाल और क्लीनर मोहन श्रीवास ने सहमति दे दी है। सीबीआई की अपील पर कोर्ट ने आरोपियों की न्यायिक हिरासत की अवधि 14 अगस्त कर आगे जाने के भी आदेश दिए हैं।

उन्नाव रेप पीड़िता के साथ रायबरेली में हुए सड़क हादसे की जांच कर रही सीबीआई ने दुर्घटना करने वाले ट्रक के चालक और क्लीनर का पॉलीग्राफ टेस्ट कराया था। सीबीआई अब जरूरी औपचारिकता पूरी कर दोनों आरोपियों को नार्को टेस्ट के लिए ले जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *