*SIR फॉर्म-7 में अनियमितता ‘आप’के प्रतिनिधि मंडल ने राज्य के मुख्य चुनाव पदाधिकारी से मुलाक़ात कर दिया आवेदन*


*आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़**प्रेस विज्ञप्ति**आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़*
*SIR फॉर्म-7 में अनियमितता ‘आप’के प्रतिनिधि मंडल ने राज्य के मुख्य चुनाव पदाधिकारी से मुलाक़ात कर दिया आवेदन*
रायपुर 14 फरवरी 2026।छत्तीसगढ़ में चल रही स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) प्रक्रिया और फॉर्म-7 के माध्यम से मतदाता सूची से नाम काटे जाने के नाम पर आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधि मंडल ने राज्य के मुख्य चुनाव पदाधिकारी से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ में चल रही SIR में फार्म 7 के दुरुपयोग के संबंध में आवेदन दिया।प्रतिनिधि मंडल ने मुख्य चुनाव पदाधिकारी को बताया कि किस प्रकार नाम जोड़ने की प्रक्रिया में सख्ती दिखाई जा रही है, जबकि नाम काटने के मामलों में पहचान और सत्यापन की अनदेखी की जा रही है। आप नेताओं का आरोप है कि कुछ क्षेत्रों में एक ही व्यक्ति द्वारा बड़ी संख्या में आपत्तियां दर्ज कराई गई हैं, जिससे प्रक्रिया की पारदर्शिता पर प्रश्नचिह्न खड़े हो रहे हैं।*जाति-समुदाय विशेष को निशाना बनाने का आरोप*आम आदमी पार्टी का कहना है कि राज्य के कुछ विधानसभा क्षेत्रों में ST, SC और अल्पसंख्यक समुदाय से जुड़े मतदाताओं के नामों पर असामान्य रूप से अधिक आपत्तियां दर्ज हुई हैं। पार्टी का दावा है कि यह केवल प्रशासनिक चूक नहीं, बल्कि गंभीर जांच का विषय है। पार्टी ने चुनाव आयोग से उच्चस्तरीय, स्वतंत्र और समयबद्ध जांच की मांग की जाएगी। साथ ही फर्जी आपत्तिकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज करने और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग भी उठाई जाएगी। मुख्य चुनाव पदाधिकारी ने किसी भी तरह की गड़बड़ी होने पर उसको दुरुस्त करने का प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया।
*ज्ञापन और आगे की रणनीति*
यदि आयोग ने संतोषजनक कार्रवाई नहीं की, तो आम आदमी पार्टी आगे आंदोलनात्मक कदम उठाने की रणनीति भी घोषित कर सकती है।
आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधि मंडल में मुख्य चुनाव पदाधिकारी से मिलने के लिए प्रदेश महासचिव वदूद आलम, प्रदेश मीडिया प्रभारी मिहिर कुर्मी, रायपुर लोकसभा अध्यक्ष अजीम खान, रायपुर जिला अध्यक्ष नवनीत नंदे,रायपुर जिला महासचिव नरेंद्र ठाकुर, सुरेन्द्र बिसेन, सनोज दास आदि शामिल रहे।
*मिहिर कुर्मी**प्रदेश मीडिया प्रभारी**आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़**8461830001*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *