*दिल्ली प्रवास के दौरान भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. के. लक्ष्मण जी से छत्तीसगढ़ प्रतिनिधिमंडल की महत्वपूर्ण भेंट*

*दिल्ली प्रवास के दौरान भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. के. लक्ष्मण जी से छत्तीसगढ़ प्रतिनिधिमंडल की महत्वपूर्ण भेंट*


नई दिल्ली प्रवास के दौरान भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी के मुख्य चुनाव अधिकारी माननीय डॉ. के. लक्ष्मण जी से भाजपा ओबीसी मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट कर संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा की।
इस अवसर पर भाजपा ओबीसी मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री अशोक साहू जी के नेतृत्व में प्रदेश महामंत्री श्री अशोक सिन्हा जी सहित प्रदेश महामंत्री श्री उपकार चंद्राकर जी, सक्ती के पूर्व विधायक एवं पूर्व महामंत्री माननीय डॉ. खिलावन साहू जी, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री निर्देश दीवान जी तथा श्री चुन्नीलाल साहू जी उपस्थित रहे।
प्रदेश महामंत्री श्री अशोक सिन्हा जी ने छत्तीसगढ़ में ओबीसी मोर्चा द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न जनसंपर्क कार्यक्रमों, सामाजिक संवाद अभियान तथा संगठन विस्तार की गतिविधियों की विस्तृत जानकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जी को दी। उन्होंने बताया कि मोर्चा बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने, युवाओं एवं समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने हेतु निरंतर कार्य कर रहा है।
बैठक के दौरान आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा, संगठनात्मक मजबूती, सदस्यता विस्तार अभियान तथा सामाजिक समन्वय को लेकर गहन विचार-विमर्श किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. के. लक्ष्मण जी ने छत्तीसगढ़ इकाई के कार्यों की सराहना करते हुए संगठन को और अधिक सक्रिय, अनुशासित एवं परिणामोन्मुख बनाने हेतु आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने आगामी राजनीतिक चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए ओबीसी समाज के बीच सतत संवाद और सक्रिय भागीदारी पर विशेष बल दिया।
प्रतिनिधिमंडल ने विश्वास व्यक्त किया कि राष्ट्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ में ओबीसी मोर्चा संगठन को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाया जाएगा तथा समाज के हितों की रक्षा एवं विकास के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *