वार्ड 4;नेहरू नगर में सामाजिक जिम्मेदारी और पर्यावरण संरक्षण के साथ मनेगा होली उत्सव – देविंदर सिंह भाटिया ,अध्यक्ष नेहरू नगर व्यापारी संघ





वार्ड 4;नेहरू नगर में सामाजिक जिम्मेदारी और पर्यावरण संरक्षण के साथ मनेगा होली उत्सव – देविंदर सिंह भाटिया ,अध्यक्ष नेहरू नगर व्यापारी संघ ।

​भिलाई। नेहरू नगर व्यापारी संघ की कार्यकारिणी की बैठक 11 फरवरी को कमर्शियल कॉम्प्लेक्स, नेहरू नगर पूर्व में संपन्न हुई, जिसमें आगामी होलिका दहन और होली मिलन समारोह की रूपरेखा तैयार की गई। इस वर्ष नेहरू नगर व्यापारी संघ ने त्यौहार को ‘सामाजिक जिम्मेदारी और पर्यावरण सुरक्षा’ के साथ मनाने का संकल्प लिया है।​बैठक में अध्यक्ष देविंदर सिंह भाटिया ने कहा, “होली केवल रंगों का त्यौहार नहीं, बल्कि आपसी भाईचारे और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। हम हर वर्ष इसे सपरिवार मनाते हैं, इस बार भी हमारा जोर ‘पर्यावरण अनुकूल’ (Eco-friendly) होली पर है। भाटिया ने बताया कि कार्यक्रम आयोजन के बारे में बैठक में निर्णय लिया है कि “होलिका दहन रात्रि 9:00 बजे विधिवत पूजा के साथ होगा। कार्यक्रम में पुलिस प्रशासन और नगर निगम का सहयोग हर वर्ष सराहनीय रहता है , अगले दिन कमर्शियल कॉम्प्लेक्स उद्यान में ‘होली मिलन’ का आयोजन होगा, महिला समूह द्वारा स्वल्पहार और खेल कूद का समन्वय किया जा रहा है , जिसमें सपरिवार संगीत, खेलकूद और भोजन का आनंद लिया जाएगा।महासचिव जगदीश आहूजा ने बताया कि पेड़ों को बचाने के लिए कई वर्षों की तरह इस बार भी लकड़ी की जगह कंडों (गोबर के उपलों) का उपयोग किया जाएगा। एक दिन पूर्व ही होली तैयार कर ली जाएगी ताकि हर वर्ष की तरह श्रद्धालु सुबह पूजा कर सकें।
कोषाध्यक्ष मुकेश जैन ने कहा कि सामूहिक योगदान से होने वाला यह आयोजन पूरी तरह अनुशासित होगा और उत्सव के पश्चात क्षेत्र की स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाएगा।सह-सचिव हर्ष चंदेल ने सभी व्यापारियों और रहवासियों से अपील की है कि वे पानी की बर्बादी रोकें और केवल सूखे व प्राकृतिक गुलाल का उपयोग करें, ताकि पर्यावरण और स्वास्थ्य को नुकसान न पहुंचे।
​बैठक में अध्यक्ष देविंदर सिंह भाटिया, महासचिव जगदीश आहूजा, कोषाध्यक्ष मुकेश जैन, सह-सचिव हर्ष चंदेल, कार्यकारिणी सदस्य एस. कुंडू एवं श्री एम.डी. अग्रवाल प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
प्रेषक हर्ष चंदेलसहसचिव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *