दिनांक 09/02/26विधान सभा आरंग में आम आदमी पार्टी ने ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति। आरंग:- आम आदमी पार्टी देश के राष्ट्रीय पार्टी होने के बाद से पूरे देश में सभी राज्यो में पार्टी संगठन खड़ा करने में जुट गई है। राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के ऐलान के बाद से पूरे देश में आम आदमी पार्टी संगठन के विस्तार को लेकर मजबूती से काम कर रही है। सभी स्तर के चुनाव लड़ने की ऐलान के बाद से छत्तीसगढ़ में भी संगठन सृजन को लेकर पार्टी काफ़ी गंभीर है। पार्टी वार्ड से लेकर विधान सभा स्तर तक पदाधिकारी की नियुक्ति के लिए प्रयास कर रही है। ताकि मजबूत संगठन खड़ा होने पर जनता के अधिकारो के लिए लड़ाई लड़ सके। हमारे प्रदेश में तीन साल चुनाव का समय बाकी है। लेकिन पार्टी अभी से छत्तीसगढ़ में चुनावी तैयारी में जुट गई हैं। आम आदमी पार्टी आगामी विधान सभा चुनाव 2028 -29 के लिए मजबूत संगठन के साथ मजबूती से चुनाव लड़ छत्तीसगढ़ में सरकार बनाने के लिए संकल्प रत है। जनता के बीच विकल्प के रूप में पार्टी खड़ा करने के लिए संगठन जी जान से जुट गए है। जिसको लेकर आम आदमी पार्टी पूरे प्रदेश में छत्तीसगढ़ बचाबो यात्रा की शंखनाद भी प्रारंभ कर दी है। विधान सभा आरंग को 7 ब्लाकों मे बाटा गया है। जिसमें 1 आरंग से द्वारिका नारंग को ब्लॉक अध्यक्ष 2- मंदिर हसौद नया रायपुर ब्लॉक भुनेश जांगड़े को ब्लॉक अध्यक्ष सचिव शैलेन्द्र कुर्रे 3 – चंदखुरी ब्लॉक अध्यक्ष उमाकांत वर्मा सचिव देवेंद्र बंजारे 4 भानसोज ब्लॉक डोमार भारद्वाज 5 – भैशा ब्लाक दीपक ओगरे ब्लाक अध्यक्ष राजबंधु नवरंगे सचिव के रूप में नियुक्ति किया है। बाक़ी विधानसभा अध्यक्ष सहित सर्कल कमेटी की भी नियुक्ति आदेश जारी होने की जानकारी मिली है। विधान सभा आरंग के संगठन विस्तार को लेकर कार्यकर्ताओं में काफ़ी उत्साह है। आम आदमी पार्टी के नेता परमानंद जांगड़े डागेश्वर भारती छन्नू लाल डहरिया प्रकाश बांधे खेलावन निषाद राजू कुर्रे ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए प्रदेश प्रभारी संदीप पाठक सह प्रभारी मुकेश अहलावत कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष उत्तम जायसवाल सहित प्रदेश कमेठी के प्रति आभार व्यक्त किया।
विधान सभा आरंग में आम आदमी पार्टी ने ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति

