रायपुर NAN के सरकारी चावल का बड़ा घोटाला — राशन दुकानों की बजाय सीधे राइस मिलों को भेजा जा रहा चावल


रायपुर NAN के सरकारी चावल का बड़ा घोटाला — राशन दुकानों की बजाय सीधे राइस मिलों को भेजा जा रहा चावल युवा कांग्रेस ने दोषियों पर FIR और मिलों के लाइसेंस रद्द करने की उठाई मांगछत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के अंतर्गत एक गंभीर और शर्मनाक घोटाला सामने आया है। नान (NAN) के सरकारी चावल, जो गरीब और जरूरतमंद राशन कार्डधारियों के लिए निर्धारित हैं, उन्हें राशन दुकानों तक पहुँचाने के बजाय सीधे राइस मिलों को भेजा जा रहा है।यह आरोप युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव फहीम शेख एवं उत्तर विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष नवाज खान ने संयुक्त रूप से प्रेस को जारी बयान में लगाया।उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले में नान के जिम्मेदार अधिकारी, परिवहन ठेकेदार और राइस मिल संचालकों की आपसी मिलीभगत स्पष्ट है और गरीबों के हक पर खुला डाका डाला जा रहा है।
फहीम शेख और नवाज खान ने प्रशासन से मांग की—पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराई जाएसभी दोषियों पर तत्काल FIR दर्ज की जाएसंलिप्त राइस मिलों के लाइसेंस तत्काल रद्द किए जाएंसरकारी चावल को तुरंत राशन दुकानों तक पहुँचाया जाएनेताओं ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन द्वारा शीघ्र ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो युवा कांग्रेस जनहित में सड़क से सदन तक उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।— युवा कांग्रेस, रायपुरमुख्य रूप से पंकज कुशवाहा , मोहम्मद आरिफ , आसिफ खान , जगदीश विश्वकर्मा , नवदीप रंगारे, शुभम , अखिल बागड़े , अक्षय , अभिनव साहू , कयामुद्दीन , धनंजय , गौरव , शामिल थे ।जारीकर्ता:फहीम शेख, प्रदेश सचिव, युवा कांग्रेसनवाज खान, अध्यक्ष, उत्तर विधानसभा युवा कांग्रेस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *