*जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण द्वारा धरसींवा थाना घेराव एवं ब्लॉक अध्यक्ष पदभार ग्रहण समारोह*

न्यूज रिपोर्टर मोहम्मद उस्मान सैफी

स्थान धरसीवां
* जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण द्वारा धरसींवा थाना घेराव एवं ब्लॉक अध्यक्ष पदभार ग्रहण समारोह*
धरसींवा मुख्यालय में जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण के तत्वावधान में, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी धरसींवा के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री आशीष वर्मा का पदभार ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पप्पू बंजारे पूर्व राज्यसभा सांसद श्रीमती छाया वर्मा, पूर्व विधायक श्रीमती अनीता शर्मा, जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष श्री ऊधो वर्मा सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं की गरिमामय उपस्थिति रही।सभी नेताओं ने नए अध्यक्ष श्री आशीष वर्मा को शुभकामनाएं दीं और संगठन को मजबूत बनाने में उनके योगदान की अपेक्षा व्यक्त की।इसके पश्चात, जिला अध्यक्ष श्री राजेंद्र पप्पू बंजारे के नेतृत्व में धरसींवा पुलिस थाने का घेराव किया गया। थाने के समक्ष एक ज्ञापन पुलिस अधीक्षक, रायपुर को सौंपा गया, जिसमें धरसींवा थाना क्षेत्र में व्याप्त गंभीर समस्याओं पर तत्काल कार्रवाई की मांग की गई है। ज्ञापन में प्रमुख रूप से निम्नलिखित मुद्दों का उल्लेख किया गया:अवैध गांजा, अफीम एवं शराब की खुलेआम बिक्री पर रोक लगाने हेतु विशेष अभियान।पुलिस थाने एवं तहसील कार्यालय में शिकायतकर्ताओं से अवैध वसूली करने वाले अधिकारियों के विरुद्ध सख्त जांच एवं कार्रवाई।सिलियारी चौकी अंतर्गत मढ़ी गांव के गौरी गणेश इस्पात में मजदूरों के साथ मारपीट की घटना को दबाने एवं शिकायतकर्ता के विरुद्ध कार्यवाही की निष्पक्ष जांच एवं दोषियों पर कार्रवाई।सिलतरा चौकी क्षेत्र में अवैध कबाड़ी यार्डों पर छापेमारी, चोरी के माल की बरामदगी एवं संचालकों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही।फैक्टरियों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी से मजदूरों की मौत के मामलों में केवल मैनेजर के बजाय फैक्ट्री मालिक पर हत्या/लापरवाही से मौत का प्रकरण दर्ज करने की व्यवस्था।ज्ञापन में छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार के शासन में कानून-व्यवस्था के ध्वस्त होने, पुलिस की मिलीभगत एवं भ्रष्टाचार पर गंभीर चिंता व्यक्त की गई है। जिला कांग्रेस कमेटी ने पुलिस प्रशासन को 7 दिनों की समय-सीमा देते हुए ठोस एवं दृश्यमान कार्रवाई की मांग की है। यदि समय-सीमा में उचित कार्रवाई नहीं हुई, तो धरसींवा क्षेत्र के निवासियों के साथ गृह मंत्री श्री विजय शर्मा के आवास का घेराव किया जायेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *