अखिल भारतीय हिंदू परिषद में संगठनात्मक विस्तार
प्रदेश महामंत्री पद पर आनंद मोहन श्रीवास्तव की हुई नियुक्ति
अखिल भारतीय हिंदू परिषद के संगठनात्मक ढांचे को और अधिक मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। अखिल भारतीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री महंत योगी राजकुमार नाथ के निर्देश पर तथा छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष श्री आलोक पांडे जी की अनुशंसा पर आज दिनांक 07/01/2026 को आनंद मोहन श्रीवास्तव को अखिल भारतीय हिंदू परिषद के प्रदेश महामंत्री पद पर तत्काल प्रभाव से नियुक्त एवं मनोनीत किया गया।
इस अवसर पर परिषद के प्रदेश संगठन महामंत्री श्री गणेश तिवारी ने श्रीवास्तव को विधिवत नियुक्ति पत्र प्रदान किया। साथ ही उन्होंने संगठन की ओर से बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व और अनुभव से प्रदेश में संगठन को नई दिशा और गति मिलेगी।
प्रदेश संगठन महामंत्री श्री गणेश तिवारी ने कहा कि आनंद मोहन श्रीवास्तव लंबे समय से संगठन के प्रति समर्पित भाव से कार्य करते आ रहे हैं और सामाजिक व धार्मिक गतिविधियों में उनकी सक्रिय भूमिका रही है। उनके अनुभव का लाभ संगठन को आगामी कार्यक्रमों, अभियानों एवं जनसंपर्क कार्यों में मिलेगा।
नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री आनंद मोहन श्रीवास्तव ने इस अवसर पर संगठन के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे। उन्होंने संगठन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने और हिंदू समाज के हित में निरंतर कार्य करने का संकल्प भी दोहराया।