वीर बाल रैली के माध्यम से चार साहिबज़ादों एवं माता गुजरी जी की शहादत को किया गया नमन बेमेतरा


वीर बाल रैली के माध्यम से चार साहिबज़ादों एवं माता गुजरी जी की शहादत को किया गया नमनबेमेतरा।आज छत्तीसगढ़ सिख समाज द्वारा बेमेतरा में वीर बाल रैली का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ सिख समाज की जिला अध्यक्ष हरदीप सिंह राजा छाबड़ा, वरिष्ठ समाजसेवक बलवंत सिंह गुंबर, वरिष्ठ इंदर सिंह दत्ता ,गुरु गोविंद सिंह स्टडी सर्कल के जिला अध्यक्ष हरजीत सिंह खनूजा, धर्म प्रचार कमेटी के सदस्य जगजीत सिंह पप्पू, अजमानी प्रीतम हुरा , गुरप्रीत कौर, शैली छाबड़ा, अनीस सलूजा, शासकीय कन्या शाला स्कूल प्रधान पाठिका कविता मैडम, नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा, रायपुर प्रभारी भाजपा संगठन राजेंद्र शर्मा, पार्षद गौरव साहू, पार्षद रोशन दत्ता एवं पार्षद विकास तंबोली ने हरी झंडी दिखाकर वीर बाल रैली को रवाना किया। वीर बाल रैली कन्या शाला स्कूल, भारत माता चौक से निकली , जिसमें स्कूलो के 600 से अधिक छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। रैली भारत माता चौक से होते हुए गुरु गोविंद सिंह चौक होते हुए गुरु रामदास लाइब्रेरी के पास समापन हुआ।यह आयोजन मात्र एक रैली नहीं, बल्कि श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के चार साहिबज़ादों एवं माता गुजरी जी की अद्वितीय शहादत को जन-जन तक पहुंचाने का एक सशक्त प्रयास था। रैली के माध्यम से साहस, त्याग, धर्म और राष्ट्रभक्ति के संदेश को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाया गया।इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने कहा कि वीर बाल दिवस हमें बच्चों में नैतिक मूल्यों, साहस और देशभक्ति की भावना जागृत करने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समूह साध संगत, सिक्ख समाज के गणमान्य नागरिकों एवं बच्चों की सहभागिता रही, जिससे आयोजन सफल और प्रेरणादायी बना।छत्तीसगढ़ सिख समाज ने सभी सहभागियों, सहयोगियों एवं प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे प्रेरक आयोजनों को निरंतर आयोजित करने का संकल्प लिया।— जारीकर्ताछत्तीसगढ़ सिख समाज, बेमेतरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *