*बालोद जिले की खनिज अधिकारी मीनाक्षी कौन बनेगा करोड़पति में बिखेरेंगी जलवा*
बालोद : जिले में पदस्थखनिज विभाग की महिला अधिकारी मीनाक्षी साहू बुधवार को रात नौ बजे प्रसारित होने वाले टीवी गेम शो कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) में नजर आएंगी। शो में मीनाक्षी अमिताभ बच्चन के सामने बैठकर उनके पूछे जाने वाले सवालों का जवाब देंगी। यह सिर्फ मीनाक्षी साहू की व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का क्षण है, क्योंकि पहली बार जिले की कोई महिला अधिकारी केबीसी के मंच तक पहुंची है।
_*केबीसी पर बुधवार को रात नौ बजे होगा प्रसारित*_

