नवनीत नन्दे बनाये गये ‘आप’ के रायपुर जिलाध्यक्ष
रायपुर, 10 अक्टूबर 2025। आम आदमी पार्टी की नवीन कार्यकारिणी में रायपुर शहर से नवनीत नंदे को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ज्ञात हो कि आम आदमी पार्टी द्वारा पिछले 5-6 महीना से प्रदेश में लगातार संगठन विस्तार का काम चल रहा है। और पार्टी के बड़े पदाधिकारियों का दावा है कि आने वाले सभी चुनावों में आम आदमी पार्टी सभी जगह मजबूती से दावा पेश कर करेगी और आने वाले समय में बड़ी सफलता हासिल करेगी।
रायपुर जिला अध्यक्ष नवनीत नन्दे ने राष्ट्रीय संयोजक आम आदमी पार्टी माननीय श्री अरविंद केजरीवाल जी ,राष्ट्रीय संगठन महासचिव व सांसद राज्यसभा, छत्तीसगढ़ प्रभारी माननीय डॉ संदीप पाठक जी ,पूर्व दिल्ली कैबिनेट मंत्री व विधायक दिल्ली प्रदेश सह प्रभारी मुकेश अहिलावत जी, छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष माननीय गोपाल साहू जी प्रदेश, प्रदेश महासचिव वदूद आलम जी,मुख्य प्रवक्ता माननीय सूरज उपाध्याय जी, प्रदेश संगठन महासचिव माननीय उत्तम जायसवाल जी, प्रदेश संगठन महासचिव माननीय देवलाल नरेटी जी सहित समस्त प्रदेश पदाधिकारियों आप सभी का रायपुर जिला के जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी देने पर बहुत-बहुत आभार और धन्यवाद व्यक्त किया है।

