*रानी सती दादी का भव्य अभिषेक एवं मंगल पाठ 1 से*

*रानी सती दादी का भव्य अभिषेक एवं मंगल पाठ 1 से*


*भव्य रूप देने पदाधिकारियों में बांटी गई जिम्मेदारी*
रायपुर। श्याम सत्संग महिला मंडल द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रानी सती दादी माँ का भव्य मंगल पाठ का उत्सव आयोजित किया जा रहा है,उक्त जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी कविता राठी ने बताया कि सेरीखेड़ी स्थित एसएन पैलेस में 1 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे रानी सती दादी का अभिषेक कर शाम 4 बजे से दादी का सिंधारा एवं झूला उत्सव मनाया जाएगा।
वही अध्यक्ष संगीता सरावगी व सचिव राजेश्री अग्रवाल ने बताया की 2 अक्टूबर को दादी जी का गजरा सहित चुनरी उत्सव जिसमें छप्पन भोग,सोलह श्रृंगार एवं 108 थाली से माँ की महाआरती की जाएगी,इस दौरान रेखा बंसल,संगीता सरावगी, सचिन खंडेलवाल सहित अमन अग्रवाल द्वारा मां के भजनों की शानदार प्रस्तुति दी जाएगी। वही दोपहर 2 बजे से माँ का मंगल पाठ कलकत्ता की वाचक देविका बाजोरिया द्वारा प्रारंभ किया जाएगा जिसमें जयपुर की दादी भक्त अरुणा दीदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर सभी भक्तों को आशीर्वाद देगी।
कार्यक्रम को भव्य बनाने हेतु समिति के सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *