पत्रकार को आधी रात आए कॉल में जान से मारने की दी गई धमकी, वीडियो बनाकर किया वायरल

पत्रकार को आधी रात आए कॉल में जान से मारने की दी गई धमकी, वीडियो बनाकर किया वायरल…..

*मेघा तिवारी की रिपोर्ट*प्रतापगढ़(उत्तर प्रदेश)। प्रतापगढ़ जिले में सनसनीखेज मामला सामने आया है। पूरा मामला आधी रात का है जब करीब 12 बजे फोन पर धमकी और अभद्र गालियों से माहौल गरमा गया।
जानकारी के अनुसार, भानु प्रताप सिंह नामक व्यक्ति ने कॉल कर पीड़ित पत्रकार नीरज पांडे को न केवल गंदी-गंदी गालियां दीं बल्कि जान से मारने की धमकी भी दी।यही नहीं, आरोपी ने सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर वायरल किया और उसमें गाली-गलौज करते हुए फोटो लगाकर बदनाम करने की कोशिश भी की।इस घटना से क्षेत्रीय पत्रकारों और आम नागरिकों में गहरा आक्रोश है।पीड़ित पत्रकार नीरज पांडे ने मामले की गंभीरता को देखते हुए रानीगंज थाने में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस को इस मामले में तुरंत सख्त कदम उठाना चाहिए ताकि आरोपी को कड़ी सजा मिले और समाज में भय का वातावरण समाप्त हो। पत्रकारों की सुरक्षा के लिए कानून और पुलिस प्रशासन सिर्फ़ नाम का रह गया है, आज खुले आम पत्रकारों को धमकी दी जा रही हैं l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *