*आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़**16/08/2025*
*AAP के प्रदेश सह प्रभारी छत्तीसगढ़ प्रवास पर, 17,18 को होंगें जोन स्तरीय साथी बैठका में शामिल*
*आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल जी के जन्मदिन का केक काटकर ज़ोन स्तरीय साथी बैठका की शुरुआत*
रायपुर, 16 अगस्त 2025। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक, दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और जननायक अरविंद केजरीवाल जी के जन्मदिन के अवसर पर आज छत्तीसगढ़ प्रदेश सह प्रभारी, नेता विपक्ष दिल्ली, मुकेश कुमार अहलावत जी आज से प्रदेश प्रवास पर हैं। राजधानी रायपुर स्थित पंचशील नगर प्रदेश कार्यालय में उन्होंने केजरीवाल जी के जन्मदिन पर प्रदेश के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ केक काटकर केजरीवाल जी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर प्रदेश की यात्रा पर अंबिकापुर के लिए रवाना हुए। प्रदेश सह प्रभारी सरगुजा ज़ोन में 17 अगस्त और रायगढ़-कोरबा ज़ोन में 18 अगस्त को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ “साथी बैठका” में शामिल होंगे और सभी कार्यकर्ताओं से आमने सामने संगठन विस्तार पर चर्चा करेंगे।
आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष गोपाल साहू ने बताया कि हमारे राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल जी के जन्मदिन के अवसर पर सभी 33 जिलों में केक काटकर खुशियां मनाई गई हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश के सभी जिलों में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं की जिला साथी बैठका संपन्न हो चुकी है,जिसमें आम आदमी पार्टी के जिले के सभी साथियों का अच्छा सहयोग रहा। बैठका के दौरान अनेक नये साथियों ने पार्टी में प्रवेश किया है, जिससे निश्चित ही प्रदेश में पार्टी मजबूत होगी। उन्होंने बताया कि 17 अगस्त सरगुजा और 18 अगस्त को कोरबा में साथी बैठका रखा गया है जिसमें प्रदेश प्रभारी और प्रदेश सह प्रभारी शामिल होंगे।
विदित हो कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री, राज्यसभा सांसद एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी डॉ. संदीप पाठक जी और दिल्ली से सुल्तानपुर विधायक, उप नेता विपक्ष एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश सहप्रभारी मुकेश अहलावत जी के निर्देशानुसार राज्य में पार्टी विस्तार और मजबूत संगठन पर जोर दिया जा रहा है।