*छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज के कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री*

*छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज के कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री*


शहीद ए आजम सरदार भगत सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर भारत माता की जय – वन्देमातरम के नारे के साथ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय तिरंगा यात्रा में हुए शामिल
रायपुर : आजादी के अमृत महोत्सव के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत राजधानी रायपुर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।
*शहीद भगत सिंह चौक पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन*
यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शहीद ए आजम सरदार भगत सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा— “भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव ने हंसते-हंसते फांसी के फंदे को चूमा ताकि हम खुली हवा में सांस ले सकें। उनका यह बलिदान हमेशा प्रेरणा देता रहेगा।”
सरदार भगत सिंह को पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सिक्ख समाज के साथ उनकी जीवनी के बारे में विस्तार से चर्चा भी की
शहीद स्मारक भवन से तेलीबांधा तक निकली इस देशभक्ति की लहर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय स्वयं पैदल चलकर शामिल हुए। हजारों नागरिकों के साथ कदम से कदम मिलाते हुए उन्होंने भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से आसमान गुंजा दिया।
छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज की ओर से तिरंगा रैली का किया गया भव्य स्वागत
छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज ने इस ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा का शहीद भगत सिंह चौक पर गरिमामय स्वागत किया। समाज के प्रदेश अध्यक्ष सुखबीर सिंह सिंघोत्रा ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, रायपुर लोक सभा सांसद बृज मोहन अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सलीम राज सहित सभी गणमान्य अतिथियों को प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने हेतु आमंत्रित किया।

तिरंगे का मान, राष्ट्र का सम्मान
रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा— “तिरंगा हमारी आन-बान-शान है। यह यात्रा उन वीरों को समर्पित है जिन्होंने इसकी रक्षा में अपना सर्वस्व न्योछावर किया।”विधायक किरण सिंह देव ने इसे देश की पहचान और एकता का प्रतीक बताया।
ऐतिहासिक क्षणछत्तीसगढ़ सिख समाज की पहल पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पहले ऐसे मुख्यमंत्री बने, जिन्होंने शहीद भगत सिंह चौक पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर सम्मान व्यक्त किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, रायपुर लोक सभा सांसद बृज मोहन अग्रवाल, छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज के प्रदेश अध्यक्ष सुखबीर सिंह सिंघोत्रा, भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सलीम राज वरिष्ठ भाजपा नेता सच्चिदानंद उपासने, गुरुद्वारा बाबा बुड्ढा जी साहिब के प्रधान हरकिशन सिंह राजपूत, सुरजीत सिंह छाबड़ा, नरेंद्र सिंह, मनजीत सिंह भाटिया, मानवेंद्र सिंह डडियाला, जागीर सिंह बावा, गुरदीप सिंह टुटेजा, गुरमीत सिंह टोनी, छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज के बेमेतरा जिला अध्यक्ष हरदीप सिंह छाबड़ा, लविंदरपाल सिंघोत्रा सहित बड़ी संख्या में सिक्ख समाज के प्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता और देशभक्त नागरिक मौजूद रहे।
छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज 9301094242

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *