*AAP का संगठन विस्तार: रायपुर जिले की मीटिंग संपन्न -वदूद आलम, प्रदेश महासचिव, AAP*


*आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़**04/08/2025*
*AAP का संगठन विस्तार: रायपुर जिले की मीटिंग संपन्न -वदूद आलम, प्रदेश महासचिव, AAP*
*रायपुर जिले की बैठक में कार्यकर्ताओं का भरपूर सहयोग पार्टी के लिए अच्छा संकेत- प्रदेश महासचिव (मीडिया, सोशल मीडिया प्रभारी, मुख्य प्रवक्ता ) सूरज उपाध्याय*
रायपुर, 4 अगस्त 2025। आम आदमी पार्टी का छत्तीसगढ़ में पार्टी विस्तार कर संगठन की मजबूती के लिए शानदार प्रयास कर रही है। प्रदेश के लगभग सभी जिलों में जिला स्तरीय बैठक संपन्न हो चुकी है,इसी कड़ी में राजधानी रायपुर में 3 अगस्त को मुस्लिम महिला हॉल, मोतीबाग रायपुर में प्रदेश महासचिव और रायपुर जोन के पर्यवेक्षक वदूद आलम की उपस्थिति में महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई, जिसमें रायपुर जिले के सभी सातों विधानसभा के लगभग 100-150 कार्यकर्ता सम्मिलित हुए । सभी कार्यकर्ताओं ने अपनी अपनी बात रखी कुछ कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जाहिर की लेकिन जब प्रदेश के पदाधिकारियों के उनसे खुले मंच पर चर्चा के बाद कार्यकर्ताओं की नाराजगी दूर हुई और सभी ने एक स्वर में रायपुर जिले के संगठन को और अधिक विस्तारित और मजबूत करने के लिए संकल्प लिया।
प्रदेश महासचिव वदूद आलम, प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तम जायसवाल,प्रदेश महासचिव (मीडिया सोशल मीडिया प्रभारी, मुख्य प्रवक्ता) सूरज उपाध्याय, प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्गा झा,प्रदेश संगठन मंत्री तेजेंद्र तोड़ेकर, प्रदेश उपाध्यक्ष नंदन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष (ओबीसी विंग) मुन्ना बिसेन,प्रदेश अध्यक्ष (कर्मचारी विंग) विजय झा, प्रदेश अध्यक्ष (एससी विंग ) परमानंद जांगड़े, प्रदेश अध्यक्ष (अल्पसंख्यक विंग) रिजवान शरीफ बोहरा, प्रदेश मीडिया प्रभारी मिहिर कुर्मी, प्रदेश अध्यक्ष (ASAP) आदित्य मिश्रा, रायपुर लोकसभा अध्यक्ष अज़ीम खान, रायपुर शहर जिलाध्यक्ष पुनारद निषाद रायपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष मोहन चक्रधारी आदि ने अपने उद्बोधन में संगठन विस्तार पर अपने विचार रखे और आगे किस तरह आम आदमी पार्टी के संगठन को मजबूत किया जायेगा सभी बातों पर मंथन किया गया।
प्रदेश महासचिव और रायपुर जोन पर्यवेक्षक वदूद आलम ने कहा कि जल्द ही विधानसभा स्तर और ब्लॉक स्तर की कमेटीयों को जो पूर्व से गठित हैं उन्हें नये सिरे से रिव्यु किया जा रहा है। आम आदमी पार्टी के संगठन विस्तार को कार्यकर्ताओं और आम जनता द्वारा अच्छा सहयोग मिल रहा है। आने वाले कुछ दिनों में जोन स्तरीय सम्मलेन रखा जायेगा, जिसमें प्रदेश प्रभारी, सहप्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की मीटिंग लेंगे। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री, राज्यसभा सांसद एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी डॉ. संदीप पाठक जी और दिल्ली से सुल्तानपुर विधायक, उप नेता विपक्ष एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश सहप्रभारी मुकेश अहलावत जी के निर्देशानुसार राज्य में पार्टी विस्तार और मजबूत संगठन की कवायद जारी है। प्रदेश महासचिव (मीडिया, सोशल मीडिया प्रभारी, मुख्य प्रवक्ता ) सूरज उपाध्याय ने कहा कि पार्टी द्वारा जल्द ही नए सदस्यों को जोड़ने के लिए व्यापक अभियान चलाया जायेगा। जिला, ब्लॉक स्तर, प्रत्येक वार्ड, पंचायत और बूथ स्तर पर संगठन की टीम तैयार करने की रुपरेखा तैयार की जा रही है।
प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तम जायसवाल और प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्गा झा ने कहा कि पार्टी में युवाओं और महिलाओं की सक्रिय भागीदारी पर फोकस किया जा रहा है।आने वाले कुछ महीनों में पार्टी में संगठन स्तर पर जिम्मेदारियां दे दी जाएंगी, जिसके बाद जनता के मुद्दे,आगामी चुनाव रणनीति की बड़ी रुपरेखा प्रदेश प्रभारी, प्रदेश सह प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष के मार्गदर्शन में तैयार होगी।
प्रदेश उपाध्याय नंदन सिंह और प्रदेश मीडिया प्रभारी मिहिर कुर्मी ने कहा कि रायपुर की इस बैठक में 25 लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली। आम आदमी पार्टी ने हमेशा शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी पर आम जनता के अधिकार के तौर पर फोकस किया है, छत्तीसगढ़ में भी पार्टी जल जंगल जमीन, बेहतर शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य आम जनता और आदिवासी हितों से जुड़े मुद्दों को लेकर लगातार आंदोलन कर रही है। जिससे आम जनमानस का पार्टी को सहयोग मिल रहा है निश्चित ही आनेवाले चुनाव में आम जनता पार्टी कार्यकर्ताओं को आशीर्वाद जरूर देगी ऐसी उम्मीद है।
*मिहिर कुर्मी**प्रदेश मीडिया प्रभारी**आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़**8461830001*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *