औषधि विभाग ने की भाटापारा कॉस्मेटिक संस्थानों की जांच, गुणवता के संदेह पर लिया गया नमूना
आज दिनांक 21/07/2025 को राज्य शासन, नियंत्रक महोदय के निर्देशानुसार एवं सहायक औषधि नियंत्रक के मार्गदर्शन में जिला बलौदा बाजार के भाटापारा में स्थित कॉस्मेटिक उत्पाद के मानक एवं गुणवत्ता की जांच हेतु 1. प्रकाश जनरल स्टोर्स 02. वंश मार्केटिंग 03. सुहागन फैंसी स्टोर्स 04.-मदीना बैंगल्स में औचक छापेमारी कर कास्मेटिक सामग्रियों से संबंधित अभिलेखों की जांच की गई एवं कॉस्मेटिक उत्पाद के गुणवत्ता जांच हेतु चार कॉस्मेटिक प्रोडक्ट का नमूना संकलन किया गया । लिए गए नमूनों में टूथपेस्ट, हेयर रिमूवल क्रीम, हेयर डाई, बीलीचिंग क्रीम जैसे कॉस्मेटिक शामिल है।जांच के दौरान अन्य कॉस्मेटिक उत्पाद की क्रय अभिलेखों की जांच की गई एवं निर्माता कंपनी से संबंधित रिकॉर्ड की भी जांच की जाएगी। जाँच के दौरान किशोर ठाकुर औषधि निरीछक, प्रियंका ध्रुव औषधि निरीक्षक, अमृत कोशले नमूना सहायक उपस्थित थे ।

