विधायक विकास उपाध्याय ने आमापारा स्थित नवनिर्मित शाशकीय प्राथमिक शाला का स्कूल के विद्यार्थी,शिक्षकों एवं पालकों से विधि-विधान से पूजा अर्चना कर किया शुभारंभ

रायपुर/07 अगस्त 2019 आमापारा स्थित शाशकीय प्राथमिक शाला (आर. डी. तिवारी स्कूल) जिसका भवन पूरी तरह जर्जर हो चुका था इस भवन में कल पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय अवलोकन करने पहुचे थे अवलोकन के समय छत का लेंटर अचानक गिर गया जिसमें विधायक बाल-बाल बचे विकास उपाध्याय ने तत्काल नवनिर्मित भवन का ताला तोड़कर बच्चो एवं शिक्षकों को तात्कालिक राहत देते हुए स्थान्तरित किया था आज विधायक विकास उपाध्याय ने बच्चो एवं शिक्षकों की जायज बातों को समझते हुए आज सुबह विधि-विधान से बच्चो,शिक्षकों एवं पालकों से पूजा अर्चना कराकर आज यहाँ शाला को स्थान्तरित किया अब नियमित रूप से इस नवनिर्मित भवन में कक्षाये लगेगी नवनिर्मित भवन में शाला स्थान्तरित होने से बच्चो एवं शिक्षकों के साथ – साथ पालकों के चेहरे पर खुशियां साफ-साफ दिखाई दे रही थी पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय ने बताया कि इस नवनिर्मित भवन की मांग लम्बे समय से चल रही थी जो जायज भी था पर पूर्व की सरकार ने मांगो को नजर अंदाज कर जर्जर भवन में बच्चो को पढ़ने पर मजबूर कर दिया स्थापन के पूर्व जब जर्जर भवन का अवलोकन किया तो उसकी हालत देख कर मन व्याकुल हुआ कि आखिर इस जर्जर भवन में बच्चे आखिरकार पढेंगे कैसे तब मैंने स्वयं इस नवनिर्मित भवन का ताला तोड़कर बच्चो के पढ़ाई के लिए तत्काल व्यवस्था किया आज हम सबने विधि-विधान से इस नवनिर्मित भवन में पूजा-पाठ कर कक्षाये प्रारंभ की अब इसी नवनिर्मित भवन में नियमित रूप से कक्षाये लगेगी आज बच्चो को नया भवन मिलने से इन सबके चेहरे पर खुशियां दोगुनी होगई काँग्रेस सबके हित मे निर्णय लेती है जिससे सबको सोहलियत हो आज काँग्रेस ने जनता की मांग को पूरा कर बच्चो,शिक्षकों एवं पालकों को खुशियों की सौगात दी है अब ये सब बिना किसी डर एवं भय ले नियमित रूप से इस भवन में पढ़ाई करेगे ओर नियमित कक्षाये लगेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *