विधायक विकास उपाध्याय ने सरोना,चंदनडीह नवनिर्मित आगनबाड़ी का लोकार्पण आगनबाड़ी कार्यकर्ताओ से कराया

रायपुर/05 अगस्त 2019 पश्चिम विधानसभा स्थित सरोना में आज आंगनबाड़ी का किया गया लोकार्पण इस वार्ड में पिछले कई सालों से बीजेपी के पार्षद, बीजेपी के विधायक ,बीजेपी के मंत्री उसके बाद भी आज तक इस वार्ड का कोई उद्धार ,कोई विकास नहीं हो सका वार्ड की जनता समाधान के अभाव में समस्या ग्रस्त जीवन जीने को मजबूर है आज वार्ड में सरोना,चंदनडीह में जनता की मांग पर सरोना के पार्षद एवं जोन अध्यक्ष सोमन ठाकुर द्वारा लगातार जनता के हित में जनता की बातों को सुनते हुए निर्णय लेते हुए पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय ने आज वार्ड नंबर 70 सरोना, चंदनडीह में आंगनबाड़ी का लोकार्पण कर जनता को सोहलियत प्रदान की अब यहां की जनता को अपने बच्चों को दूसरे आंगनबाड़ी में लेकर जाना नहीं पड़ेगा इसके साथ ही इस वार्ड में हाई स्कूल का भी अब तक अभाव है पूर्व की बीजेपी सरकार के द्वारा विकास कार्य के लिए नाम पर कुछ भी नहीं किया गया सिर्फ जनता को गुमराह कर कमीशन का खेल खेला गया पश्चिम विधानसभा के सरोना में जो भी विकास कार्य हुए हैं अब तक वह सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस के कारण ही हो सके इसके पूर्व शक्ति घाट में आज तक बिजली भी नहीं था पर विधायक विकास उपाध्याय एवं पार्षद सोमं ठाकुर ने लड़ाई लड़कर जनता के हित में शक्ति घाट में बिजली शुरू कराया इसके साथ ही सरोना में आंगनबाड़ी के लोकार्पण होने से सभी को सीधा फायदा मिलेगा पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि काँग्रेस किसी एक की ,या चंद लोगों की नहीं बल्कि सभी वर्गों की पार्टी है जो सबको साथ लेकर चलने पर विश्वास करती है कांग्रेस पार्टी कभी छोटे बड़ों में भेद नहीं करती सबको बराबर और सबके हित में निर्णय लेते हुए कार्य करती है आज इस सरोना,चंदनडीह में पिछले कई सालों से आंगनबाड़ी की जरूरत थी पर पूर्व की सरकार ने जनता के हित में जनता का निर्णय न मानते हुए ,जनता की समस्या को तकलीफ को नहीं समझते हुए कोई भी सुविधाएं प्रदान नहीं की।

यहां की जनता समस्या ग्रसित जीवन जीने को मजबूर थी हमने इसके लिए कई लड़ाई लड़ी आज भी इस वार्ड में हाई स्कूल की समस्याएं है हाई स्कूल ना होने की वजह से बच्चो को दूसरे जिले दुर्ग जिले में पढ़ने जाना पड़ता है इस समस्या को यहां की जनता ने बताया हम सब सरकार से, अधिकारियों से बात कर जल्द से जल्द इस वार्ड में हाई स्कूल का निर्माण करेंगे जिससे बच्चे को पढ़ने के लिए दूसरे जिले में ना जाना पड़े उन्हें उनकी शिक्षा उन्हीं के घर में यही पर प्राप्त हो आज के इस कार्यक्रम में जोन अध्यक्ष एवं पार्षद सोमन ठाकुर,
डॉ. अन्नू साहू ,रामदास कुर्रे, मोहित धृतलहरे, प्रकाश मानिकपुरी, रवि थॉमस, ब्लॉक अध्यक्ष अशोक ठाकुर,डॉ. विकास पाठक ,दीपक शर्मा ,वार्ड अध्यक्ष नीलम सोनकर,डॉ.संतोष कोसरिया,अनिल गेलारे,अमित दुबे ,राकेश गौतम, सुनील धीवर,परवेज एवं वार्ड की जनता के साथ आंगनवाड़ी की बहने भी उपस्थित हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *