*कांग्रेस की नैया डूब चुकी है, भाजपा के लाइन से भाजपा के नाम से ही वोट मांग रही है: योगेश्वरानंद नेताम”योगी”*

*कांग्रेस की नैया डूब चुकी है, भाजपा के लाइन से भाजपा के नाम से ही वोट मांग रही है: योगेश्वरानंद नेताम”योगी”*


*रायपुर||* चुनाव का समय जैसे- जैसे पास आ रही है वैसे – वैसे माहौल और भी गरमा गरम हो चुकी है। भाजपा और कांग्रेस का एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप स्वाभाविक है इसी बीच भारतीय जनता पार्टी के योगेश्वरानंद नेताम योगी ने कांग्रेस पार्टी को लेकर कहा कि कांग्रेस का अपना कोई अतित्व कुछ दिन में खत्म हो जाएगा। कांग्रेस बीजेपी को कॉपी करने का प्रयास कर रही है।भाजपा का लोकसभा में लाइन था *अब नहीं सहिबो, बदल के रहीबो।* कांग्रेस ने अब मान लिया है कि भाजपा के रास्ते में चलना ही उनके लिए सही साबित हो सकता है।लेकिन भाजपा ने अपने संस्कार, जनकल्याण नीति, जनता के प्रति समर्पण और व्यवहार ने हमेशा जनता के दिल में जगह बनाया है।लोग अब बेबुनियाद और झूठे वादों को समझ चुके हैं 5 सालों में जिस तरह कांग्रेस के सरकार ने जनता से, लोगों के साथ झूठ, फ़रेब और धोखा दिया अब जनता ये गलती नहीं दोहराएगी। कमल खिल चुका है और विकास की गति ने अपनी गति पकड़ ली है। जैसे कि हम देख रहे हैं कि कांग्रेस का चुनाव से पहले ही कई जगह से निर्विरोध प्रत्याशित हो चुके इससे अब ये लगने लगा है कि कांग्रेस की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। रायपुर, जगदलपुर, दुर्ग, बिलासपुर सहित सभी नगरीय निकायों एवं त्रिस्तरीय चुनाव में कमल खिलने वाला है जय भाजपा जय छत्तीसगढ़।देश के विकास को बुने, भाजपा को चुने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *