रायपुर-राज्य सरकार ने प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी को लेकर कमेटी का गठन कर दिया है |
बता देकि वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा की अध्यक्षता में नौ विधायक शराबबंदी के लिए रणनीति बनाएंगे । गजब की बात ये है कि समिति में बीजेपी के एक भी विधायक शामिल नही है| समिति में आठ कांग्रेसी और एक बसपा विधायक को सदस्य है | कांग्रेस विधायक द्वारकाधीश यादव, उत्तरी जांगेड़,संगीता सिन्हा, कुंवर सिंह निषाद, दलेश्वर साहू, शिशुपाल सोरी, रश्मि आशिष सिंह, पुरुषोत्तम निषाद और बसपा के केशव प्रसाद चंद्रा को सदस्य बनाया गया है।
इस मुद्दे पर समिति के अध्यक्ष व रायपुर ग्रामीण विधायक सत्यनारायण शर्मा ने कहा कि समिति में भाजपा को भी दो सदस्य मनोनीत करना था भारतीय जनता पार्टी को स्वर्ण पत्र जारी किया गया था, के बावजूद पार्टी से कोई प्रतिक्रिया नही मिली | शर्मा ने कहा कि भाजपा प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी होने ही नही देना चाहती है और यही कारण है कि दो सदस्यों की सूची सरकार तक नही भेजी | भाजपा दो सदस्य मनोनीत कर देती तो सम्मिलित रूप से विचार विमर्श कर पूर्ण शराबबंदी के गुणदोष के आधार पर समिति आगे कार्य करती| सत्यनारायण शर्मा ने कहा कि अध्यक्ष होने के नाते समिति के रणनीतियो पर हम गहन विचार मे लगे हुए है , और कहा कि पूर्ण शराब बंदी पर लोग क्या सोचते है ? क्या चाहते है ?इस पर भी समिति विचार करके ही नीतिया निर्धारण करेगी |
भाजपा प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी होने ही नही देना चाहती – सत्यनारायण शर्मा

