राजधानी रायपुर के मोमिनपारा क्षेत्र में डी कंपनी के कॉस्मेटिक सामानों का जखीरा भारी मात्रा में पकड़ा गया, 2 महीने पूर्व ही की गई थी कार्यवाही, फिर भी धड़ल्ले से चलाया जा रहा कारोबारी कमल दबलानी द्वारा डी कंपनी का माल, पत्रकारों को दिया पैसे का प्रलोभन ना मानने पर धमकाया भी गया
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के ह्रदयस्थल जयस्तंभ चौक से कुछ ही दूरी पर मोमिनपारा क्षेत्र में डी कंपनी के सामानों का माल भारी मात्रा में पाया गया, जिसमें कई कॉस्मेटिक प्रोडक्ट पियर्स साबुन, फेयर एंड लवली क्रीम, टेलकम पावडर, डिओडरेंट, परफ्यूम्स तथा फेसवाश थे जिनकी एक्सपायरी डेट भी निकल चुकी थी।
मौके पर पाया गया कारोबारी कमल दबलानी द्वारा खपाया जा रहा था डी कंपनी माल का भारी मात्रा में खेप, 2 महीने पूर्व भी पुलिस द्वारा हुई थी कार्यवाही,संचालक ने पत्रकारों को पैसे का प्रलोभन तथा धमकी भी दी:
सूत्रों से मिली जानकारी पर कुछ पत्रकारों ने मौके पर पहुंच कर भारी मात्रा में डी कंपनी के कॉस्मेटिक प्रोडक्ट को रंगे हाथों पकड़ा, कई कार्टून के डब्बों पर यह डिफेक्टिव माल रखा हुआ था, यह जानकारी भी सामने आई है कि इसी घर में 2 महीने पूर्व ही पुलिस टीम द्वारा यहां छापेमारी की गई थी लेकिन इसके बाद भी यहां इतनी भारी मात्रा में यह व्यापार चल रहा है। दुकान के मालिक व दुकान के संचालक से जब इस विषय में पूछा गया तो उसने कुबूल किया और यह कहा कि यह सब माल हम धीरे धीरे नाली में या इधर उधर फेंक देते हैं आप किसी प्रकार की कोई कार्यवाही ना करें,और पत्रकारों को इस मामले को दबाने और खबर प्रकाशित ना करने के लिए पैसे का प्रलोभन भी दिया गया। इस दुकान के संचालक ने कहा कि अभी आपको 2 लाख रुपए देता हूं अगर कम है तो 5 लाख 10 लाख भी देने के लिए तैयार हूं क्योंकि माल बहुत ज्यादा मात्रा में है और मेरा बहुत ज्यादा नुकसान हो जाएगा,जब पत्रकारों ने पैसे के लेनदेन के लिए मना किया तो दुकान संचालक द्वारा पत्रकारों को ही यह कहकर धमकाया गया कि अगर मेरा नुक्सान हुआ तो मैं फांसी लगाकर आत्महत्या कर लूंगा और जितने भी मीडिया कर्मी हैं उनको फंसा दूंगा। इस पूरे मामले में दुकान के मालिक की संलिप्तता भी पाई गई, जिसके चलते दुकान मालिक के पुत्र ने, पत्रकारों को पिता का नाम न लेने की एवज में कुछ सैंपल चोरी से देने की बात कही वह जो सैंपल पत्रकारों के पास है वह सैंपल दुकान चालक के पुत्र द्वारा उन्हें प्राप्त हुआ है इसके बाद मीडिया कर्मी दुकान मालिक व संचालक की स्थिति को देखते हुए वहां से वापस आ गए।

