गुढ़ियारी जनता कालोनी एवं कोटा स्थित दो वार्ड से नं. 18,20 में पार्षद पद के लिए युवा मुकेश चौधरी प्रबल दावेदार के रूप में प्रमुखता से उभरकर सामने आ रहा?

गुढ़ियारी जनता कालोनी एवं कोटा स्थित दो वार्ड से नं. 18,20 में पार्षद पद के लिए युवा मुकेश चौधरी का नाम प्रमुखता से उभरकर सामने आ रहा है। समाज में अपनी मिलनसार छवि, कर्मठता, ईमानदारी और युवाओं को प्रेरित करने वाले कार्यों के लिए पहचाने जाने वाले मुकेश चौधरी क्षेत्र की जनता के बीच लोकप्रिय चेहरा बन चुके हैं। लगातार वार्ड में कार्यकर्ताओं से मिलना वार्ड के जनता से मिलना अलग अलग प्रकार के शिविर लगाना जिससे आम जनमानस को लाभान्वित करवाना लोगों की मुलभुत समस्या का समाधान करना इस बार युवा और शिक्षित नेतृत्व की मांग कर रहे हैं। समाजसेवा और विकास कार्यों में उनकी सक्रिय भागीदारी ने लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है। मुकेश चौधरी का मानना है कि क्षेत्र की समस्याओं का समाधान नई सोच और सकारात्मक दृष्टिकोण से ही संभव है।स्थानीय लोगों का कहना है कि मुकेश चौधरी का विजन स्पष्ट है, और वे विकास को प्राथमिकता देते हैं। उनकी सादगी और समाज के प्रति समर्पण ने उन्हें जनता का पसंदीदा उम्मीदवार बना दिया है।

मुकेश चौधरी ने अपनी प्राथमिकताओं में गुढ़ियारी जनता कालोनी,कोटा क्षेत्र का समग्र विकास, स्वच्छता, रोजगार के अवसर, और युवाओं के लिए बेहतर संसाधनों की उपलब्धता को शामिल किया है।
“इस बार युवा नेतृत्व ही हमारी प्राथमिकता है। मुकेश चौधरी जैसे कर्मठ और ईमानदार व्यक्ति को पार्षद चुनकर हम अपने क्षेत्र के विकास को नई दिशा देना चाहते हैं।”
मुकेश चौधरी का मानना है कि पार्टी उन्हें दोनों में से किसी भी वार्ड से टिकट दे और वे अपने सेवा जनता के लिए कर सके उनकी यह उम्मीदवारी ने वार्ड नं. 18 एवं 20 के चुनाव में नई ऊर्जा का संचार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *