ओवरलोड वाले वाहनों के विरूद्ध आरटीओ ने वसूले 4.14 लाख

धमतरी। कलेक्टर रजत बंसल के निर्देशानुसार परिवहन विभाग द्वारा माह जुलाई में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि इसके तहत विभाग द्वारा ओवरलोड मालयान, ओवर लेंथ, बिना परमिट, बिना फिटनेस वाले वाहनों सहित अन्य अपराध से शमन शुल्क के रूप में कुल 4 लाख 14 हजार 800 रूपए की वसूली की गई। इसी तरह मालयानों में यात्रियों के परिवहन करने वाले ट्राॅली, हल्का मालयान जैसे वाहनों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए जब्ती की कार्रवाई की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *