तिल्दा नेवरा थाना प्रभारी सत्येंद्र श्याम के नेतृत्व में थाना तिल्दा नेवरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

तिल्दा नेवरा थाना प्रभारी सत्येंद्र श्याम के नेतृत्व में थाना तिल्दा नेवरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

फटाखा फोडने की बात को लेकर मोबाइल व्यापारी को चाकू से वार करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

रायपुर तिल्दा :- दिनांक घटना 02.11.2024 को रात्रि करीब 00ः10 बजे गोवर्धन पूजा एवं दीपावली पर्व में आहत् तरूण संतवानी घटनास्थल मनोज डेलीनिड्स के पास तिल्दा में खडा था उसी समय आरोपी कैलाश उर्फ गोलू निषाद अपने साथी के साथ बुलेट में आकर बुलेट को खडी कर फटाखा जलाकर खडे तरूण संतवानी के तरफ फेक रहा था जिसे मना करने पर झगडा विवाद करने लगा प्रार्थी सागर संतवानी एवं आहत् के भाई हरीश संतवानी भी आकर समझाने का प्रयास किये जिस पर आरोपी कैलाश उर्फ गोलू निषाद एवं उसके साथी सूर्या द्वारा आक्रोशित होकर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुये आरोपी कैलाश ने आहत् तरूण संतवानी को अपने पास रखे धारदार बटनदार चाकू से बांये जांघ के पीछे मारकर चोट पहुॅचाया आरोपी से मोटर सायकल बुलेट क्रमांक सीजी 04 एच.यू. 9240 एवं धारदार चाकू जप्त कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया है अन्य आरोपी सूर्या घटना दिनांक से फरार है जिसकी सघन पतासाजी की जा रही है प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ.संतोष सिंह द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (ग्रामीण) कीर्तन राठौर नगर पुलिस अधीक्षक (विधानसभा) केसरीनंदन नायक तथा थाना प्रभारी तिल्दा नेवरा को आरोपियो को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुये मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की गई आरोपी के ऊपर अपराध क्रमांक – 522/2024 धारा 296, 115(2), 351(2), 3(5) 118(1) बी0एन0एस0 एवं 25, 27 आम्र्स एक्ट कारवाई की गई। गिरफ्तार आरोपी कैलाश उर्फ गोलू निषाद पिता दुकालू निषाद उम्र 21 साल पता घासीदास चैक के पास नेवरा वार्ड क्र0 15 नेवरा थाना तिल्दा नेवरा जिला रायपुर छ0ग0 कैलाश उर्फ गोलू निषाद का सयोगी आरोपी सूर्या की तिल्दा पुलिस पतासाजी की जा रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *