रायपुर– कांग्रेस के युवा नेता पंकज शर्मा ने बोरियाखुर्द वार्ड क्र.52 में स्टेडियम निर्माण की मांग
को लेकर आज नगर निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपा है. पंकज शर्मा ने बताया कि ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के बोरियाखुर्द वार्ड कमांक 52 में स्टेडियम निर्माण का प्रस्ताव नगर पालिक निगम रायपुर के द्वारा शासन को प्रेषित किया गया है, जिसकी स्वीकृति अपेक्षित है.वर्तमान में प्रस्तावित स्टेडियम स्थान को कुछ लोगों के द्वारा गौठान का स्वरूप दिया जा रहा है. यह शहरी क्षेत्र है और क्षेत्र के नागरिकों की मंशा उक्त स्थल पर बच्चों के खेलकूद के लिए स्टेडियम बनाने की है.
बोरियाखुर्द वार्ड क्र. 52 में स्टेडियम बनाने की मांग, पंकज शर्मा ने निगम आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

