वुमन इम्पावरमेंट पर आयोजित हुई ट्रेनिंग
रायपुर , जेसीआई रायपुर वामा कैपिटल के द्वारा वुमन इम्पावरमेंट विषय पर एक ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन किया गया।प्रोविजनल जोन ट्रेनर जेसी पल्लवी मिश्रा द्वारा ली गई । मीडिया प्रभारी जेसी दीया मूलचंदानी ने बताया कि इस ट्रेनिंग का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को अपने अंदर छुपी नारी शक्ति से रूबरू कराना था ताकि वे ये समझ सकें कि वे जीवन में आने वाली हर मुसीबत का सामना स्वयं कर सकती हैं तथा समाज में अपने दम पर अपना स्थान बना सकती हैं। यह प्रोग्राम जेसी मोना दुबे के पंडरी स्थित साथी मैरिज ब्यूरो के हाल में रखा गया। इस प्रोग्राम की प्रोग्राम डायरेक्टर जेसी मोना दुबे रहीं तथा इस अवसर पर वामा कैपिटल से
जेसी आन्नंदिता अग्रवाल , एडिटर जेसी भाविका रोहरा तथा अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

