जेसीआई डायमंड वीक का भजन संध्या के साथ समापन
जेसीआई रायपुर वामा कैपिटल जेसीआई वीक सेलिब्रेट कर रहा है आज उसका अंतिम दिवस है। सातो दिन अलग अलग प्रोग्राम कर वामा मेंबर्स ने दिवाली की तरह ही सभी कार्यक्रमों का आनंद लिया ।जैसा कि हम जानते हैं कि गणेश जी भी विराजमान हैं तो भजन संध्या के माध्यम से इस कार्यक्रम का समापन किया गया ।कार्यक्रम में प्रस्तुति आर्ट ऑफ लिविंग के शांतनु गुप्ता ने दी । भजन के बाद सातों दिन की कार्यक्रम निर्देशिका को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया ।उत्कृष्ट बिजनेस अचीवर के रूप में मेहंदी आर्टिस्ट डॉली को और जानवरों की केयरटेकर की तरह सेवा करने वाली अवंतिका ठाकुर को टॉय पुरस्कार और समाजसेविका वरिष्ठ नागरिक के रूप में कविता चावला जी को सम्मान दिया गया । जेसीआई के सबसे सर्वोच्चतम कमल पत्र सम्मान से जेसी डॉ निशा जैन को नवाज़ा गया ।वामा की मीडिया प्रभारी ने बताया कि ये सम्मान जेसीआई के उस सदस्य को दिया जाता है जो अपना जीवन 100 प्रतिशत जेसीआई को समर्पित कर सेवा प्रदान करता है । साथ ही वामा का सर्वोच सम्मान वामा रत्न सम्मान जेसीआई वामा की संस्थापक सदस्य और संयोजक श्रद्धा अग्रवाल जी को दिया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में महंत श्री राम सुंदरदास जी उपस्थित थे । उनके कर कमलों से सभी पुरस्कार प्रदान किये गये ।प्रोग्राम की निर्देशका भाविका रोहरा और प्रग्रति श्रीवास्तव रही । प्रोग्राम की संयोजक जेएफ़एम डॉ ऐश्वर्या सिंधल रही ।
जेसीआई डायमंड वीक का भजन संध्या के साथ समापन

