जेसीआई डायमंड सेलिब्रेशन का आज द्वितीय दिवस
जेसीआई रायपुर वामा कैपिटल में डायमंड वीक सेलिब्रेशन का द्वितीय दिवस का कार्यक्रम इन्वेस्ट इन स्किल आज 10 सितंबर को गुरुकुल महिला महाविद्यालय में आयोजित किया । जिसका टॉपिक था इंटरव्यू स्किल । यह ट्रेनिंग प्रोफेशनल जोन ट्रेनर जेसीआई सीनेटर रीना सिन्हा ने दी । संस्था की मीडियाप्रभारी दीया मूलचंदानी ने बताया कि 50 से ज्यादा पोस्ट ग्रेजुएट छात्रों को 60 मिनट की ये ट्रेनिंग दी गई । जिसमें इंटरव्यू में जाने से पहले उन्हें किन चीजों का ध्यान रखना है जैसे सीवी बनाना , ड्रेसिंग सेंस ,बॉडी लैंग्वेज ,स्ट्रक्चर आदि के बारे में ट्रेनर द्वारा जानकरी दी गई । उन्हें यह भी बताया गया कि इंटरव्यू में समय से पहले पहुँचे ताकी आप कितने समयनिष्ठ हैं यह कंपनी को पता चले । किसी भी कंपनी में जाने से पहले आपकी प्रोफाइल में आपसे क्या माँगा गया है कंपनी का विजन ,मिशन , जॉब डिस्क्रिप्शन जैसी बातो को पूर्ण रूप से पता करके ही उस कंपनी में नौकरी के लिए जाए । अंत में उन्हें यह भी समझाया गया कि अगर आप सेलेक्ट नहीं होते हैं तो अपने आप को हारा हुआ न समझे ग़लतियों को सीख समझकर उन पर अमल करके अपने आप को और अच्छे से तैयार करें।
*
*जेसीआई सप्ताह समारोह द्वितीय दिवस का दूसरे कार्यक्रम का टॉपिक था इन्वेस्ट इन हेल्थ* ।मस्ती के साथ फिटनेस यह कार्यक्रम पचपेड़ी नाका स्थित पी30 फिटनेस और फिजियोथेरेपी जिम में आयोजित किया गया था, जहां 12 से 15 जेसीआई सदस्य फिटनेस के साथ मस्ती करने के लिए एकत्र हुए थे, जिसमे फिजियोथेरेपिस्ट डॉ हर्षल छाजेड ने शुरुआत में प्रत्येक सदस्य का बीएमआई लिया और उसी के बारे में परामर्श भी दिया । फिर सभी सदस्यों का एक साथ वार्मअप सेशन शुरू किया, उसके बाद सर्किट ट्रेनिंग (सहनशक्ति प्रशिक्षण) ऊपरी और निचले शरीर को मजबूत बनाने, कोर को मजबूत बनाने, धीरज, संतुलन और समन्वय अभ्यासों को मिलाकर एक सर्किट में 13 मजेदार गतिविधियों की व्यवस्था की गई थी उसके बाद कूल डाउन किया गया जिसमें पूरे शरीर की स्ट्रेचिंग शामिल थी। सभी सदस्यों ने मस्ती के साथ अपने जीवन में फिटनेस के महत्व को समझा । प्रोग्राम की कोऑर्डिनेटर जेएफ़एम डॉ ऐश्वर्या बंसल रही । और प्रोग्राम निर्देशिका रीना सिन्हा और हर्षल छाजेड ही थी ।

