मगधा यादव समाज जिला रायपुर के प्रवक्ता मीत यादव ने प्रदेशवासियों को दी नुआखाई पर्व की शुभकामनाएं ,🌾🌾
देश के विभिन्न क्षेत्रों में नुआखाई का पर्व मनाया जा रहा है. इसे ऋषि पंचमी भी कहा जाता है. इस अवसर पर मीत ने प्रदेशवासियों और विशेष रूप से उत्कल समाज के लोगों को नुआखाई पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी.
मीत ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि ऋषि पंचमी को नुआखाई त्यौहार मनाया जाता है. यह त्यौहार नई फसल के आगमन, धरती और भगवान के वंदन समेत किसान भाईयों के बंधुत्व और एकत्व का प्रतीक है. उन्होंने सभी प्रदेशवासियों को गांव की समृद्धि, खुशहाली और सामाजिक संबंधों को प्रगाढ़ करने वाले इस त्यौहार की
हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं
मीत यादव

