*बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान के लक्ष्य को पूरा करने हुआ जिला स्तरीय मंथन*
जिलाधीश सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार , नई शिक्षा नीति 2020 के अनुक्रम में बुनियादी साक्षरता एवं गणितीय कौशल के लक्ष्य को 2026-27 से पूर्व प्राप्त करने हेतु जिला स्तर पर रणनीतियों के संबंध में आज जिला शिक्षा अधिकारी कक्ष में जिला कोर ग्रुप की बैठक आहूत की गई थी । जिसमें जुलाई-अगस्त माह में किए गए कार्यों की समीक्षा की गई।
समीक्षा बैठक को सम्बोधित करते हुए सुरेन्द्र पाण्डेय जिला समन्वयक समग्र शिक्षा दुर्ग ने निपुण भारत मिशन अंतर्गत एफ एल एन पर माह जुलाई -अगस्त में किए कार्यों की प्रगति पर समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान एफ एल एन पर विद्यालय स्तर किए जा रहे कार्यो की सप्ताहिक रिपोर्ट संकुल समन्वयक को प्रस्तुत करने के लिए निर्देशित किया। साथ ही एफ एल एन को जिला मिशन मोड के रूप में निर्धारित करते हुए कोर सदस्य के सभी सदस्यों से माह सितंबर तक एक -एक विद्यालय को एफ एल एन युक्त विद्यालय के रूप में तैयार करने टारगेट दिया गया। एवं जिला स्तर पर 24 विद्यालय को चिन्हित कर इन विद्यालयों को संवर्धित करने जिला कोर समूह द्वारा संयुक्त निरीक्षण करने हेतु जवाबदारी तय कर समय सीमा का निर्धारण कराया गया ।साथ ही संकुल स्तर पर संकुल अकादमिक समन्वयक व एल एल एफ टीम के साथ संयुक्त रुप से शालाओं की भ्रमण व मासिक समीक्षा बैठक में शिक्षकों के साथ भाषायी एवं गणितीय कौशल पर अकादमिक समर्थन करने की रणनीति तय की गई।समीक्षा बिंदु अंतर्गत प्री राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे की रिपोर्ट पर विवेक शर्मा एपीसी पेडागाजी समग्र शिक्षा द्वारा अवगत कराते हुए,उन बिंदुओं पर जोर दिया गया,जिन बिंदुओं पर बच्चों की स्थिति अच्छी नहीं है । साथ ही उस बिंदु पर हम कैसे बेहतर कर सकते हैं पर कोर ग्रुप के सदस्यों से रूबरू होते हुए विचार विमर्श किया गया।
राज्य के द्वारा तय किया गया ढांचा के अनुसार निर्धारित समय सारणी के अनुसार जिला स्तरीय ब्लॉक स्तरीय, संकुल स्तरीय बैठक का आयोजन एवं उसकी उपलब्धि रिपोर्ट पर रामरतन मीणा जिला कार्यक्रम प्रबंधक लैंग्वेज एंड लर्निंग फाउंडेशन के द्वारा चर्चा किया गया ।
समीक्षा बैठक में संदीप दुबे डाइट दुर्ग, खिलावन सिंह चोपडिया बीआरसी पाटन, महावीर वर्मा बीआरसी धमधा, श्रवण कुमार सिन्हा बीआरसी दुर्ग, श्रीमती किरण चांदवानी यूआरसी दुर्ग शहर, मिलिंद चन्द्रा एस आर जी , सुशील सूर्यवंशी एस आर जी, अर्शिया इकबाल एस आर जी, अंकेश महिपाल एस आर जी के साथ नीलम ताम्रकर,किशोर तिवारी,चित्रेण पटेल, विरेंद्र देवांगन, पीतेन्द्र देवांगन, योगेश साहू, सुमन प्रधान, पुरुषोत्तम सपहा, अरविंद बंजारे, ऋषिकांत शुक्ला संकुल समन्वयक एवं भूषण सिंहा, रूबी नाग, वसुंधरा पांडे, कुलेश्वर साहू एल एल एफ से उपस्थित थे।

