श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मगधा यादव समाज रायपुर जिला के प्रवक्ता मनोज यादव ( मीत ) ने दी शुभकामनायें…

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मगधा यादव समाज रायपुर जिला के प्रवक्ता मनोज यादव ( मीत ) ने दी शुभकामनायें…

रायपुर। शहर मगधा यादव जिला प्रवक्ता मनोज यादव ( मीत ) ने भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर प्रदेशवासियों को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि वे प्रदेश की जनता की खुशहाली और तरक्की के लिए भगवान श्रीकृष्ण से प्रार्थना करते हैं। मीत ने कहा कि श्रीकृष्ण भगवान ही हमें सिखाते हैं कि जीवन कर्म प्रधान है। भगवद गीता में अर्जुन के सामने जब क्या करूं क्या न करूं की स्थिति थी तब श्रीकृष्ण ने ही उन्हें मार्ग दिखाया था। भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें प्रतिकूल परिस्थितियों से लड़ना और जीतना सिखाता है। श्री मीत यादव आगे कहा की जन्माष्टमी का पर्व भारतीयों के लिए श्रीकृष्ण के जन्म का प्रतीक है। इस पर्व को पूरे उत्साह से सभी को मनाना चाहिए। जन्माष्टमी पर रायपुर जिला में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रम में भी शामिल होकर उत्साहवर्धन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *