*श्रीहरि सत्संग समिति द्वारा 9 दिवसीय दक्षता वर्ग का आयोजन, समापन के पूर्व होगी राष्ट्रीय बैठक*

*श्रीहरि सत्संग समिति द्वारा 9 दिवसीय दक्षता वर्ग का आयोजन, समापन के पूर्व होगी राष्ट्रीय बैठक*

श्रीहरि सत्संग समिति द्वारा 16 से 24 अगस्त तक दक्षता वर्ग का आयोजन सत्यनारायण भवन, काली नगर पंडरी में आयोजित किया गया है, उक्त जानकारी देते हुए वन बंधु परिषद महिला समिति की मीडिया प्रभारी कविता राठी ने बताया की इस वर्ग में प्रतिदिन कार्य योजना के साथ ही सुंदरकांड, भजन, कथा प्रसंग सहित सामाजिक, धार्मिक, संस्कार शिक्षा व जनजागरण जैसे विषयों पर जानकारी दी जा रही है।

समिति के अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार जैन ने बताया की वर्ग के समापन के पूर्व रायपुर चैप्टर समिति की बैठक आयोजित की गई है जिसमे राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश मित्तल, केंद्रीय सह अभियान एवं नगर संगठन प्रमुख खेमानंद जी सहित केंद्रीय व्यास प्रशिक्षण प्रमुख देवकीनंदन उपस्थित होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *