*बजरंग दल के जिला संयोजक बने विजेंद्र वर्मा, विहिप के 60 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य आयोजन की रणनीति तय*
रायपुर। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की रायपुर महानगर की मासिक बैठक सालासर बालाजी धाम परिसर में संपन्न हुई जिसमें विशेष रूप से विश्व हिंदू परिषद के स्थापना दिवस को 60 वर्ष पूरे होने के अवसर पर मनाया जाने वाले उत्सव की रणनीति तय की जिया।
विश्व हिंदू परिषद की कृष्ण जन्माष्टमी के दिन 60 वर्ष पूरे होने जा रहे हैं, रायपुर महानगर के 14 प्रखंडो के पदाधिकारीयो की जिला मंत्री बंटी कटरे ने बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की और साथ ही संघात्मक विषयों पर प्रकाश डालते हुए संगठन विस्तार धर्मनातर, गौ तस्करी, लव जिहाद, साप्ताहिक सत्संग, सामाजिक उत्थान एवं नशा मुक्ति जैसे प्रमुख विषयो को गंभीरता से लेते हुए विचार विमर्श किया।
प्रांत संगठन मंत्री श्री नंददास जी ने संगठन आत्मक, महारानी अहिल्याबाई होलकर जयंती, गोपाष्टमी गीता जयंती, महर्षि वाल्मीकि जयंती, संत रविदास जयंती जैसे प्रमुख कार्यक्रमों को आगामी दिवस तिथि पर मनाने की जानकारी दी। जिला बैठक में प्रमुख आयाम की दायित्व की घोषणा की गई जहां महानगर बजरंग दल जिला संयोजक विजेंद्र वर्मा, जिला प्रचार प्रमुख सुमित अग्रवाल, सामाजिक समस्ता कांतीयन जी, घर्माचार्य संपर्क प्रमुख विनोद गौर, सह प्रमुख योगेश तिरपाठी मठ मंदिर अर्जक पुरोहित प्रदीप को जिम्मेदारी सौंपी गई।
बैठक में प्रमुख रूप से प्रान्त संगठन मंत्री नंददास जी, प्रांत उपाध्यक्ष सरल मोदी , महानगर जिला सह मंत्री देवेंद्र शर्मा, उपाध्यक्ष सरदार योगेश सैनी, विजय क्षत्रिय सहित सैकड़ो कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।

