सावन के पावन महापर्व पर भक्तों द्वारा सहस्त्र धारा,रुद्र अभिषेक,श्रृंगार एवं की गई आरती

सावन के पावन महापर्व पर भक्तों द्वारा सहस्त्र धारा,रुद्र अभिषेक,श्रृंगार एवं की गई आरती

अशोक नगर,प्रीतम नगर शिव मंदिर में किया गया भगवान शिव जी की पूजा अर्चना-डॉ. विकास भारती पाठक

रायपुर/11 अगस्त 2024 सावन का महापर्व चल रहा है भक्तों में भी हर्षउल्लास है।इसी सावन के महापर्व में वार्ड नं.19 डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम वार्ड में आज डॉ. विकास पाठक द्वारा सामुदायिक भवन के पास शिव मंदिर में सावन के पावन पर्व में सहस्त्र धारा,रुद्राभिषेक,श्रृंगार,आरती का भक्तिमय किया गया आयोजन। शहर जिला काँग्रेस कमेटी के पूर्व प्रवक्ता डॉ. विकास पाठक ने बताया कि सावन का बहुत ही पावन पर्व चल रहा है।सभी भक्त भगवान शिव जी की आराधना में मग्न है।इसी सावन के अवसर पर आज शिव मंदिर में सहस्त्र धारा,श्रृंगार,आरती का भक्तिमय आयोजन किया गया जिसमें वार्ड के सभी भक्त बड़ी संख्या में उपस्थित होकर भगवान भोलेनाथ की उपासना कर पूजा अर्चना किये। पूजा अर्चना के बाद प्रसादी की भी व्यवस्था भक्तों के लिए रखी गई थी सभी भक्त उपस्थित होकर भक्तिमय आयोजन को संगीत,भजन के द्वारा हर्षउल्लास के साथ मनाया गया। इस आयोजन में विवेक उपाध्याय वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद ओझा,श्री जुगल किशोर पाठक,बसंत तिवारी,विनोद तिवारी,रवि पाठक,विजय दुबे,आकाश पाठक,वीरेंद्र पाठक,रवि शर्मा,छोटेलाल साहू,मनोज डाहटे,रंजीत साव,वर्षा शर्मा,पूजा पाठक,रेखा शुक्ला,शोभा पाठक,आरती शर्मा, उतरा शर्मा,सुनीता साहू,लक्ष्मी देवांगन,मीरा साहू आदि भक्तजन बड़ी संख्या में उपस्थित हुए।

प्रति,
श्रीमान संपादक महोदय,
दैनिक……………… …
रायपुर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *